Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. US -Iran War postpone : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सोशल मीडिया पर एलान- पांच दिन तक पावर प्लांट पर नहीं करेंगे अटैक

US -Iran War postpone : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सोशल मीडिया पर एलान- पांच दिन तक पावर प्लांट पर नहीं करेंगे अटैक

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच पिछले 24 दिनों से युद्ध छिड़ा हुआ है। लेकिन इसी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने इस युद्ध के रुकने के बड़े संकेत दिए हैं। डोनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ट्रुथ सोशल पर आज सोमवार को पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि अमेरिका ने ईरान के साथ अच्छी और सार्थक बातचीत की है और वह सेना को ईरानी पावर प्लांटों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे के खिलाफ किसी भी सैन्य हमले को टालने का आदेश देंगे।

पढ़ें :- डोनॉल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा- अगर होर्मुज में किया जहाज पर हमला, तो उड़ा देंगे पुल या पावर प्लांट

ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा कि ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पिछले दो दिनों में, संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच मध्य पूर्व में हमारी आपसी दुश्मनी को पूरी तरह से खत्म करने के संबंध में बहुत अच्छी और सार्थक बातचीत हुई है।’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे लिखा कि ‘इन गहरी, विस्तृत और रचनात्मक बातचीत के मिजाज और लहजे को देखते हुए,जो पूरे हफ़्ते जारी रहेंगी। मैंने युद्ध विभाग को निर्देश दिया है कि वे ईरान के बिजली संयंत्रों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे के खिलाफ किसी भी और सभी सैन्य हमलों को पाँच दिनों के लिए टाल दें; यह फैसला चल रही बैठकों और चर्चाओं की सफलता पर निर्भर करेगा। इस मामले पर अपना ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद!’

पढ़ें :- ईरान युद्ध में अब रूस की एंट्री, 'प्रलय विमान' पहुंते ही क्या अब बदल जाएगी जंग की दिशा, अमेरिका के लिए कितना बड़ा संदेश?
Advertisement