US Returns Antiquities To India : अमेरिका ने भारत को करीब 1.4 करोड़ अमेरिकी डॉलर की कीमत वाली 657 प्राचीन कलाकृतियां (Ancient Artifacts) और सांस्कृतिक वस्तुएं लौटा दी हैं। अमेरिका ने 657 तस्करी की गई प्राचीन कलाकृतियां लौटाई हैं। इस संग्रह में छत्तीसगढ़ से प्राप्त अवलोकितेश्वर की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा, लाल बलुआ पत्थर से बनी बुद्ध प्रतिमा और मध्य प्रदेश से प्राप्त नृत्य करते गणेश की प्रतिमा शामिल हैं। यह भारतीय सांस्कृतिक विरासत की तस्करी से निपटने के लिए एक बड़ा प्रयास है।
पढ़ें :- इटली में दो बवंडरों ने मचाई भयंकर तबाही, 11 लोग अस्पताल में भर्ती; स्कूल और मकानों को भारी नुकसान
खबरों के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों ने साथ ही कहा कि इस एशियाई देश (Asian Countries) को चुराई गई अपनी विरासत वापस दिलाने के लिए अभी और काफी काम किया जाना बाकी है। मंगलवार को मैनहट्टन के जिला अटॉर्नी एल्विन ब्रैग ने इन वस्तुओं की वापसी की औपचारिक घोषणा की थी। ये सभी प्राचीन वस्तुएं विभिन्न तस्करी गिरोहों की लंबी जांच के बाद बरामद की गई थीं। इन गिरोहों में कुख्यात तस्कर सुभाष कपूर और दोषी तस्कर नैन्सी वीनर से जुड़े नेटवर्क भी शामिल हैं।
इन लौटाई गई कलाकृतियों को न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास की दूत राजलक्ष्मी कदम की मौजूदगी में एक विशेष कार्यक्रम में भारत को सौंप दिया गया है। यह वापसी अमेरिकी और भारतीय अधिकारियों के बीच चल रहे दीर्घकालिक सहयोग को उजागर करती है।