सफेद चमकते दांत किसे पसंद नहीं होते है। वहीं पीले और गंदे दांत शर्मिंदगी का कारण बनते है। दांतों को सफेद और खूबसूरत बनाए रखने के ओरल हाइजीन का खास ख्याल रखने की जरुरत होती है।इसके लिए अच्छा टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना बहुत जरुरी है।
पढ़ें :- सूरत में बच्चों की दवा के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, जानवरों का टॉनिक भरकर बेच रहा था मेडिकल स्टोर संचालक
ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे है जो होममेड टूथपेस्ट है। दांतो को सफेद और चमकदार बनाने के लिए दालचीनी का पेस्ट बनाकर ब्रश कर सकते है। इसके अलावा औषधिय गुणों से भरपूर तुलसी न सिर्फ सेहत, स्किन बल्कि दांतों के लिए भी फायदेमंद होती है। तुलसी की पत्ती का पेस्ट बनाकर भी आप अपने दांतों की क्लीनिंग कर सकते हैं। इसके औषधीय गुण आपके दांत को हेल्दी रखने में मदद करेंगे।
दांतों की तमाम समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए पुराने समय से नीम के दातून का इस्तेमाल किया जा रहा है। दांतों में दर्द, कीड़े लगे हो या अन्य समस्या हो तो छुटकारा मिल सकता है। नीम की दातून भी आपके दांतों के लिए हेल्दी होते हैंय़ ये सबसे सस्ता टूथपेस्ट है ओरल हाइजीन मेंटेन करने के लिए। हल्दी में कई एंटीबैक्टीरियल गुण होते जो दांतों को इंफेक्शन से बचाकर रखते हैं।