Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं के अधिकारों की रक्षा हेतु दृढ़ संकल्प के साथ कर रही है कार्य: डॉ. प्रियंका मौर्य

उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं के अधिकारों की रक्षा हेतु दृढ़ संकल्प के साथ कर रही है कार्य: डॉ. प्रियंका मौर्य

By शिव मौर्या 
Updated Date

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्य आजमगढ़ पहुंची, जहां जनसुवाई कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों की समस्याअें को सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी उत्थान यही हमारा मिशन है, यही हमारा संकल्प है।

पढ़ें :- UP weather alert: धूप से मिली राहत के बाद फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में कोहरा-शीतलहर की चेतावनी जारी

डॉ. प्रियंका मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, आपकी सेवा-मेरा कर्तव्य…आज जनपद आजमगढ़ में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान महिला उत्पीड़न से संबंधित विभिन्न मामलों को विस्तारपूर्वक सुनकर, तत्काल एवं प्रभावी कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

हमारी प्रतिबद्धता स्पष्ट है-हर पीड़ित को न्याय, हर महिला को सम्मान और हर बहन की सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण…उन्होंने आगे कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं के अधिकारों की रक्षा हेतु दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रही है। नारी सुरक्षा-नारी सम्मान-नारी उत्थान यही हमारा मिशन है, यही हमारा संकल्प है।

पढ़ें :- BJP सरकार ने आशा वर्कर्स से किया अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया, उनके बीच फैला है निराशा और गुस्सा: अखिलेश यादव
Advertisement