Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश को जल्द मिल सकता है एक और ​उपमुख्यमंत्री, विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए बन रही रणनीति

उत्तर प्रदेश को जल्द मिल सकता है एक और ​उपमुख्यमंत्री, विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए बन रही रणनीति

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 से पहले तीसरे उपमुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग सकती है। इसको लेकर चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। इसके साथ ही योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की भी संभावनाएं हैं। बताया जा रहा है कि ये सब विधान परिषद चुनाव के बाद होगा। दरअसल, ये सभी बदलावा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर किया जा सकता है।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

बताया जा रहा है कि, तीसरे उपमुख्यमंत्री के सहारे भाजपा जातिय समीकरण को सटीक बैठाना चाहती है। फरवरी के दूसरे हफ्ते में योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में एक फेरबदल हो सकता है। इसी दौरान एक और डिप्टी सीएम को शपथ भी दिलाई जाएगी। फिलहाल केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा उपमुख्यमंत्री का पद संभाल रहे हैं।

बता दें कि, योगी सरकार में दो कैबिनेट मंत्रियों की जगह खाली है। इस बार के विस्तार में योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में संगठन से लोगों को मौका मिलेगा। संगठन से विद्यासागर सोनकर और विजय बहादुर पाठक में से किसी एक को सरकार में भेजा जा सकता है।

 

पढ़ें :- लोकसभा सामान्य चुनाव के नामांकन की तैयारियों का डीएम ने किया निरीक्षण
Advertisement