Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड: शपथ से पहले पुष्कर सिंह धामी ने की पूर्व मुख्यमंत्रियों से शिष्टाचार मुलाकात

उत्तराखंड: शपथ से पहले पुष्कर सिंह धामी ने की पूर्व मुख्यमंत्रियों से शिष्टाचार मुलाकात

By शिव मौर्या 
Updated Date

देहरादून। उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में आज शाम पांज बजे पुष्कर सिंह धामी शपथ लेंगे। शपथ लेने से पहले धामी ने पूर्व मुख्यमंत्रियों से शिष्टाचार भेंट की है। पुष्कर सिंह धामी ने रविवार की सुबह पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत से भागीरथीपुरम में स्थित उनके आवास पर मुलाकात की।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी उनके डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर मुलाकात की। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के बसंत विहार स्थित आवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। बता दें कि, शनिवार को उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया।

वहीं, रविवार यानी आज वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की सेवा को ही वे चुनौती मानते हैं। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र सबका साथ सबका विकास को आगे बढ़ाएंगे। पार्टी ने उन्हें प्रदेश की सेवा करने का अवसर प्रदान किया है।

 

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट
Advertisement