Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Uttarkashi Tunnel Accident: चुनाव प्रचार में व्यस्त भाजपा के मुख्यमंत्री जी इनके लिए…अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना

Uttarkashi Tunnel Accident: चुनाव प्रचार में व्यस्त भाजपा के मुख्यमंत्री जी इनके लिए…अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

Uttarkashi Tunnel Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है। अभी तक रेस्क्यू टीम को कोई सफलता नहीं मिली है। अब सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने इसको लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, उम्मीद है चुनाव प्रचार में व्यस्त भाजपा के मुख्यमंत्री जी इनके लिए आपातकालीन बैठक बुलाकर यथाशीघ्र कोई निर्णय लेंगे।

पढ़ें :- तीसरी बार सत्ता में आए तो देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे : पीएम मोदी

अखिलेश यादव ने एक्स पर ​लिखा कि, ”उत्तरकाशी की सुरंग में फंसे सभी मज़दूरों को सुरक्षित बाहर निकालने की ज़िम्मेदारी भाजपा सरकार की है। संकट की इस घड़ी में अन्य मज़दूरों के साथ उप्र के आठों मजदूरों के परिवारों के साथ हम सबका खड़ा होना उनके मनोबल को बढ़ाएगा। उम्मीद है चुनाव प्रचार में व्यस्त भाजपा के मुख्यमंत्री जी इनके लिए आपातकालीन बैठक बुलाकर यथाशीघ्र कोई निर्णय लेंगे।”

पढ़ें :- विकसित भारत बनाना मेरा प्रण है और इसका ग्रोथ इंजन पूर्वांचल होगा : पीएम मोदी

गौरतलब है कि, दिवाली की सुबह सुरंग का हिस्सा ढह गया था। इस दौरान 41 मजदूरा उसके अंदर फंस गए थे। इसके बाद से ही उन्हें बाहर निकलने के लिए रेक्स्यू अभियान जानी है। इन मजूदरों को पाइप के जरिए खाना, पानी और ऑक्सीजन पहुंचाया जा रहा है।

 

Advertisement