Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तरखंड: सीएम तीरथ सिंह रावत की कैबिनेट का विस्तार, 11 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

उत्तरखंड: सीएम तीरथ सिंह रावत की कैबिनेट का विस्तार, 11 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

By शिव मौर्या 
Updated Date

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मंत्रिमंडल का विस्तार आज हुआ। मंत्रिमंडल विस्तार में 11 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने विधायकों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसदों व विधायकों की मौजूदगी में ही कैबिनेट विस्तार किया गया।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

मंत्रिमंडल विस्तार में शपथ लेने वाले विधायकों में बंशीधर भगत, सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, यशपाल आर्य, धन सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल, अरविंद पांडेय, गणेश जोशी, रेखा आर्या और स्वामी यतीश्वरानन्द शामिल हैं। इसके अलावा बाकी पुराने ही चेहरे मंत्रीमंडल में रहेंग।

बता दें कि, 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 70 में से 57 विधानसभा सीटों पर विजय पाई थी। इस बार 2022 विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का 60 प्लस सीट पर जीत का नारा होगा। बता दें कि पिछली त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार में बीजेपी ने 9 लोगों को मंत्री बनाया था।

Advertisement