वडोदरा। गुजरात के वडोदरा शहर में स्थित महाराजा सयाजीराव (MSU) यूनिवर्सिटी में एबीवीपी (ABVP ) के तरफ से आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम (Cultural Program) का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में एक छात्रा को भगवा साड़ी पहनकर बॉलीवुड गाने “धक-धक करने लगा” (Dhak Dhak Karne Laga Song) पर डांस करते हुए देखा जा रहा है। यह कार्यक्रम ‘संस्कार-संगम’ (‘Sanskar-Sangam’ Event) नाम से आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव का हिस्सा था। वायरल वीडियो में अश्लील डांस (Obscene Dance) के आरोपों पर अब छात्रा का गुस्सा फूटा है। उसने रोते-रोते नई बात कही है।
पढ़ें :- लखनऊ विश्वविद्यालय में लाल बारादरी को लेकर बढ़ा विवाद, समाजवादी छात्र सभा-NSUI के छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन, एबीवीपी कार्यकर्ता भी मैदान में उतरे
वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस और उसकी छात्र इकाई एनएसयूआई (NSUI) ने कड़ी आपत्ति जताई है। एनएसयूआई नेताओं ने इस प्रदर्शन को ‘अभद्र’ और ‘अश्लील’ करार देते हुए आरोप लगाया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर इस तरह की प्रस्तुति यूनिवर्सिटी के माहौल और ‘संस्कार’ के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की गरिमा को ठेस पहुंचती है।
छात्रा ने रोते-रोते पूरी बात बताई अब इस पूरे प्रकरण पर छात्रा सामने आई है। उसने वीडियो जारी करते हुए सफाई दी है।छात्रा का कहना है कि वह न तो एबीवीपी को जानती है और न ही एनएसयूआई (NSUI) को। वीडियो में छात्रा रो रही है और कह रही है कि उसने साड़ी पहनी थी तो यह अश्लील डांस कहां हुआ? छात्रा आगे कहती है कि शायद बॉलीवुड सॉन्ग धक-धक पर डांस करना गलत था। आप भी सुनिए छात्रा ने क्या कहा..
कार्रवाई की मांग एनएसयूआई (NSUI) ने इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, जिसमें संबंधित लोगों के निलंबन की भी बात कही गई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो वे इसके खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे।
एनएसयूआई (NSUI) के अध्यक्ष अमर वाघेला (President Amar Vaghela) ने कहा कि एमएस यूनिवर्सिटी (MSU University) शिक्षा का मंदिर है, न कि मनोरंजन या अश्लीलता का मंच। संस्कृति के नाम पर इस तरह का कार्यक्रम बेहद शर्मनाक है।” इस पूरे मामले के बाद विश्वविद्यालय परिसर में सियासी माहौल गर्म हो गया है और प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ता जा रहा है।