Vaishno Devi Yatra : वैष्णो देवी यात्रा आज से फिर से शुरू होने जा रही है। त्रिकुटा पर्वत श्रृंखला में भारी बारिश, तेज हवाओं और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर यात्रा को 5 से 7 अक्टूबर तक स्थगित किया गया था। श्राइन बोर्ड ने मंगलवार को बताया कि आज सुबह 8 बजे से रजिस्ट्रेशन काउंटर चालू हो जाएंगे। आज से मचैल माता मंदिर की तीर्थयात्रा भी बहाल हो रही है। अब मौसम में सुधार के बाद मार्गों को पूरी तरह साफ कर दिया गया है और श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए भवन की ओर बढ़ने की अनुमति दे दी गई है।माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा “जय माता दी, जैसा कि पहले ही सूचित किया जा चुका है, सभी यात्रा रजिस्ट्रेशन काउंटर बुधवार, 8 अक्तूबर को सुबह 6 बजे से खुल जाएंगे।” श्राइन बोर्ड ने सलाह दी है कि वैष्णो देवी यात्रा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए श्रद्धालुओं को आधिकारिक चैनलों के माध्यम से अपडेट रहें।
पढ़ें :- Vaishno Devi Yatra : माता वैष्णो देवी यात्रा 3 दिन के लिए स्थगित, इस तारीख तक श्रद्धालु नहीं कर सकेंगे माता रानी के दर्शन
इससे पहले भी अगस्त में भूस्खलन के कारण यात्रा स्थगित करनी पड़ी थी, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी। इस बार प्रशासन ने सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए हैं ताकि यात्रा निर्बाध और सुरक्षित रूप से संचालित हो सके।