Vallabh Bhawan Fire Breaks Out : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के वल्लभ भवन राज्य सचिवालय (Vallabh Bhavan State Secretariat) में शनिवार को भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के काम में जुटी है। वल्लभ भवन की तीसरी मंजिल पर आग लगने की खबर है। इस मामले में सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने जांच के आदेश दिये हैं।
पढ़ें :- तिलहन एवं दलहन फसलें गन्ने की पैदावार को प्रभावित किए बिना किसानों को अतिरिक्त लाभ और जोखिम से सुरक्षा प्रदान करेगा: सीएम योगी
जानकारी के मुताबिक, भोपाल के वल्लभ भवन राज्य सचिवालय (Vallabh Bhavan State Secretariat) में लगी आग को बुझाने के लिए 4 फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद हैं। सतपुड़ा भवन के बाद सरकार की सबसे महत्वपूर्ण इमारत में भीषण आग लग गयी है। इस घटना पर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा किवल्लभ भवन की पुरानी इमारत की तीसरी मंजिल पर आग लगी है। दोबारा इस तरह की कोई घटना न हो, इसको लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही मुख्य सचिव को इस मामले की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।