Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. वाराणसी की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने फांसी लगाकर दी जान, जीजा ने बताया मौत की रात क्या हुआ?

वाराणसी की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने फांसी लगाकर दी जान, जीजा ने बताया मौत की रात क्या हुआ?

By santosh singh 
Updated Date

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले (Singrauli District) में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी (Social media influencer Nidhi Tiwari) की मौत से सनसनी फैल गई। मोरवा थाना (Morwa Police Station) क्षेत्र के भूसा मोड़ (Bhusa Mod) में शनिवार रात निधि अपने कमरे में फंदे पर लटकी मिलीं। घटना के वक्त वह पंजाब निवासी इंजीनियर सोनू सिंह (Engineer Sonu Singh) से फोन पर बातचीत कर रही थीं।निधि के जीजा निलेश ने उस रात का पूरा घटनाक्रम बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान देंगे इस्तीफा? अपने ही बयानों पर घिरे, रोहिणी आचार्य ने पूछा किस शुभ मुहूर्त का कर रहे हैं इंतजार
पढ़ें :- शिक्षामित्रों को हम शिक्षक बनाएंगे...यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा एलान

इंजीनियर सोनू से फोन पर हो रही थी बात

परिजनों ने बताया कि शनिवार रात करीब 8.20 बजे निधि ऊपर वाले कमरे में थीं। बताया जा रहा है कि उस वक्त वह सोनू सिंह (Sonu Singh) से फोन पर बात कर रही थीं। सोनू के बारे में बताया गया है कि वह पंजाब का रहने वाला है और एनसीएल (NCL) की किसी कंपनी में इंजीनियर के पद पर तैनात है। निधि के जीजा निलेश के मुताबिक फोन पर बातचीत के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई। इसके बाद निधि ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। कुछ ही देर बाद सोनू ने निधि की मां को फोन कर बताया कि वह फांसी लगाने जा रही हैं।

मां और बहन पहुंचीं तो बंद था कमरा

सोनू से सूचना मिलने के बाद निधि की मां और बहन तुरंत ऊपर वाले कमरे की तरफ गईं, लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो निधि सीलिंग फैन से फंदे पर लटकी मिलीं। परिजनों ने उन्हें तत्काल फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद निधि को मृत घोषित कर दिया।

सोशल मीडिया पर थी बड़ी पहचान

पढ़ें :- गुजरात के आणंद में बड़ा हादसा, दो बाइक भिड़ीं, तीन युवकों की मौत, तीन घायल

निधि तिवारी (Nidhi Tiwari) के फेसबुक अकाउंट पर करीब 9 लाख और इंस्टाग्राम पर करीब 7 लाख फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं। वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर पहचान बना चुकी थीं। उनकी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर बड़ी संख्या में रील्स और वीडियो मौजूद हैं। निधि स्थानीय कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेती थीं। साल 2024 में निधि ने ‘मिस प्रेटी इंडिया’ (Miss Pretty India) का खिताब जीता था, इसके बाद मॉडलिंग और अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाने की कोशिश कर रही थीं। ऐसे में उनकी अचानक मौत से परिवार और उन्हें जानने वाले लोग स्तब्ध हैं।

पुलिस कर रही हर पहलू की जांच

मोरवा थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह (Morwa Station House Officer Dr. Gyanendra Singh) ने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।आत्महत्या के पीछे वास्तविक वजह क्या थी, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस फोन पर हुई बातचीत और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि फोन पर हुई बहस का निधि के इस कदम से क्या संबंध था। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।

Advertisement