वाराणसी। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के मंगलवार को आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। वहीं पीएम के स्वागत के लिए दिग्गज भी काशी पहुंच चुके हैं। इसी क्रम में काशी पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chauhan) ने कहा कि लगातार तीसरी बार सत्तारूढ़ होने के बाद पीएम मोदी (PM Modi) आज पहली बार काशी आ रहे हैं। पीएम मोदी (PM Modi) प्रधानमंत्री सम्मान निधि (Prime Minister Samman Nidhi) के लाभार्थी किसानों के खाते में करीब 20 हजार करोड़ रुपये डालेंगे।
पढ़ें :- Car Blast Video : उज्जैन में मुहर्रम जुलूस के दौरान क्रेन से वैन लटकाकर किया ब्लास्ट, आयोजक समेत 4 पर FIR
शिवराज सिंह ने कहा कि कृषि और किसान का कल्याण पीएम, भाजपा और NDA की सरकार की प्राथमिकता रही है। इसलिए सबसे पहला फैसला पीएम ने किसान सम्मान निधि किसान (PM Kisan Samman Nidhi) के खाते में पहुंचाने का फैसला किया। वहीं उन्होंने कहा कि कृषि सखियों को पीएम मोदी प्रमाण पत्र देंगे।
काशी विश्वनाथ धाम (Kashi Vishwanath Dham) में मंगलवार को पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chauhan) व सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi) ने बाबा का विधिवत पूजन-अर्चन किया। बाबा विश्वनाथ (Baba Vishwanath) का पूजन करने के बाद मंदिर परिसर में भ्रमण करते हुए पीएम मोदी (PM Modi) के कार्यक्रम के लिए रवाना हुए।