Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips: अपराजिता लाती है घर में सुख समृद्धि, इस दिशा में लगाएं

Vastu Tips: अपराजिता लाती है घर में सुख समृद्धि, इस दिशा में लगाएं

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : पेड़ पौधे हरियाली देने के साथ सुख समृद्धि भी लाते है। जीवन शैली में घर के बाहर सुगंध बिखेरने वाले फूल के पौधे लगाये जाते है। घर के बाहर रंग बिरंगे पुष्प और हरी लताएं घर की खूबसूरती बढ़ती है। घर के बाहर बागवानी सुगंधित पौधे लगाने से घर के सदस्यों का मूड बना रहता है। वास्तु शास्त्र में अपराजिता को भगवान विष्णु का प्रिय पुष्प माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, अपराजिता को घर में लगाना शुभ और लाभकारी होता है। दो रंगों में पायी जाने वाली अपराजिता एक बेल है। भगवान विष्णु को नीले रंग की अपराजिता अत्यंत प्रिय है।आइये जानते है अपराजिता लगाने की सही दिशा और उसके फायदे।

पढ़ें :- Pitru Dosh Upay :  7 मई को वैशाख अमावस्या पर करें ये उपाय ,  दूर होगा पितृ दोष

नीली अपराजिता लगाने के फायदे
 मान्यता है कि नीली अपराजिता में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसको घर में लगाने से धन आगमन बना रहता है। कहा जाता है कि,  नीली अपराजिता की बेल जैसे-जैसे बढ़ती है घर में संपन्नता आती है।

शनिदेव होते हैं प्रसन्न
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए और शनि की साढ़ेसाती में लाभ पाने के लिए शनिवार के दिन नीली अपराजिता शनि देव को अर्पित करना शुभ माना जाता है।

उत्तर-पूर्व दिशा सर्वोत्तम मानी गई
वास्तु शास्त्र के अनुसार नीली अपराजिता लगाने के लिए ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा सर्वोत्तम मानी गई है।

पढ़ें :- Vaishakh Amavasya 2024: वैशाख अमावस्या है इस दिन, सभी दुखों से मुक्ति मिल जाती है
Advertisement