Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips Door Bell : डोर बेल से भी खुलती है किस्मत,लगाने की दिशा और  रिंगटोन के बारे में जानें

Vastu Tips Door Bell : डोर बेल से भी खुलती है किस्मत,लगाने की दिशा और  रिंगटोन के बारे में जानें

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips Door Bell : जीवन में बंद किस्मत खुलने का इंतजार करने वालों के लिए उस समय एक एक चीज महत्वपूर्ण हो जाती है जब उनके द्वारा किए गए प्रयास असफलता में बदल जाते है। जीवन में सफलता के लिए बहुत फैक्टर काम करते है। वास्तु शास्त्र में घर की चीजों को सही दिशा में रखने और कुछ नये प्रयोग करने के बारे में बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि बदलाव किया जाए तो बंद किस्मत के ताले आसानी से खुल जाते है। आइये जानते है डोर बेल   के बारे में जिसको वास्तु के अनुसार लगाने से जीवन में चमत्कारी परिवर्तन आ सकता है।

पढ़ें :- Vastu Tips : रसोईघर से परिवार के हर सदस्य को ऊर्जा मिलती है , जानें दुष्प्रभाव दूर करने के नियम

1.अगर आप घर के मुख्य दरवाजे पर डोर बेल लगा रहे हैं तो उसे दरवाजे के दाहिनी ओर लगाएं. इस दिशा में दरवाजे की घंटी लटकाना बहुत शुभ माना जाता है।

2.वास्तुशास्त्र के अनुसार मंत्रों के साथ घंटी बजाने से आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बनता है। इस तरह की डोर बेल को आप घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगा सकते हैं।

3.वास्तुशास्त्र में एक अहम बात यह भी कही गई है कि घर की नेम प्लेट डोर बेल से ऊपर होनी चाहिए। माना जाता है कि इससे परिवार के मुखिया का यश और कीर्ति हमेशा बढ़ती रहती है।

4.घर में खराब आवाज या तेज शोर करने वाली डोर बेल भी नेगेटिविटी लाती है। इसलिए इनसे आपको बचने की जरूरत है। सुनिश्चित करें कि घर में जो बेल लगाएं, उसकी आवाज मधुर हो ताकि घर में पॉजिटिव एनर्जी फ्लो करती रहे।

पढ़ें :- Vastu Tips : पीपल के पत्ते चमका सकते है किस्मत , करें ये उपाय
Advertisement