Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : छत घर में ब्रह्माण्डीय ऊर्जा के आवागमन का साधन है, नहीं रखना चाहिए कबाड़

Vastu Tips : छत घर में ब्रह्माण्डीय ऊर्जा के आवागमन का साधन है, नहीं रखना चाहिए कबाड़

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : घर की छत सौभाग्य का प्रतीक है। छत घर में ब्रह्माण्डीय ऊर्जा के आवागमन का साधन है।वास्तु शास्त्र के अनुसार प्रत्येक वस्तु की अपनी ऊर्जा है। किसी वस्तु से नकारात्मक ऊर्जा तो किसी वस्तु से नकारात्मक ऊर्जा निकलती है। घर की छत पर बेकार पड़ी अनुपयोगी सामान और लोहे की छड़, पाइप आर चद्दर या फिर कबाड़ नहीं रखना चाहिए। इससे नेगेटिव एनर्जी का आवागमन घर में बना रहता है।इसकी वजह से उनके घर में नेगेटिव एनर्जी बढ़ जाती है। नतीजतन उनकी किस्मत सो जाती है।

पढ़ें :- Vastu Tips : रसोईघर से परिवार के हर सदस्य को ऊर्जा मिलती है , जानें दुष्प्रभाव दूर करने के नियम

1.वास्तु  शास्त्र   में बताया गया है कि घर की छत पर यदि पेड़-पौधे लगाए जाएं तो शुभ माना जाता है। इससे मन और वातावरण दोनों शुद्ध होते हैं। गमले में जब फूल उगते हैं तो इससे घर की शोभा तो बढ़ती ही है, साथ ही घर में सुख-समृद्धि भी आती है। ये हरे-भरे पौधे आपकी सोई किस्मत को जगा सकते हैं।

2.किसी भी मकान की छत उस घर में ब्रह्माण्डीय ऊर्जा के आवागमन का साधन है। यदि छत साफ-सुथरी और आकर्षक होगी तो सुख, सौभाग्य और समृद्धि आएगी।

3.बहुत से लोग अपने रोजमर्रा के अखबार और मैग्जीन्स को भी घर की छत पर पटक देते हैं। ऐसा करना भी वास्तु के अनुसार गलत है।

 

पढ़ें :- Vastu Tips : पीपल के पत्ते चमका सकते है किस्मत , करें ये उपाय
Advertisement