Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. vastu tips : देवी के पूजा स्थल पर नहीं रखनी चाहिए ये चीजें,इसका होता है ये असर

vastu tips : देवी के पूजा स्थल पर नहीं रखनी चाहिए ये चीजें,इसका होता है ये असर

By अनूप कुमार 
Updated Date

vastu tips: नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की अर्चना करने का विधान है। मां दुर्गा ही सृष्टि की आदि-स्वरूपा, आदिशक्ति हैं। इनके तेज और प्रकाश से दसों दिशाएँ प्रकाशित हो रही हैं। भक्त  मनोयोग से मां की पूजा करते है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ चीजें घर के पूजा स्थल, मंदिर या पूजा घर से दूर रखने की सलाह दी जाती। मान्यता है कि इससे पूजा का कोई फल प्राप्त नहीं होता। आइये जानते है घर के पूजा स्थल पर किन वस्तुओं को नहीं रखना चाहिए।

पढ़ें :- Varuthini Ekadashi : वरुथिनी एकादशी व्रत करने से सभी पाप भी मिट जाते है, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

1.घर के पूजा स्थल में खंडित या टूटी-फूटी भगवान की मूर्ति नहीं रखना चाहिए। इसे नकारात्मकता फैलाने वाला माना जाता है।
2.मंदिर में सुबह के समय चढ़ाए गए फूल रात होने से पहले हटा देने चाहिए।
3.पुराने या सूखे हुए फूल भी भगवान के मंदिर में रखना अशुभ माना जाता है।
4.पूजा स्थल समतल जमीन से कम से कम 2 इंच ऊपर।
5.एल्यूमिनियम या कांच के बर्तन में पानी भरकर मंदिर में रखना अशुभ माना जाता है।
6.पूजा स्थल के आसपास या पूजा घर में कूड़ादान नहीं रखना चाहिए।

Advertisement