Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : जीवन में सौभाग्य व समृद्धि से भरा रहेगा घर, अपानाइये ये छोटे छोटे वास्तु टिप्स

Vastu Tips : जीवन में सौभाग्य व समृद्धि से भरा रहेगा घर, अपानाइये ये छोटे छोटे वास्तु टिप्स

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : लक्ष्यों को हासिल करने में जब ज्यादा समय लगने लगे या मन में कुछ खाली खाली सा लगने लगे तो समझ ली​जीए कि जिस घर में आप रह रहे हैं वहां कोई वास्तु दोष है। किसी भी निर्माण कार्य में वास्तु शास्त्र का पालन करना नितान्त आवश्यक है। वास्तु के हिसाब से जब मकान नहीं होता तो एस घर निवास करने वाले लोगों के के बीच में कलह का वातावरण बना रहता है। यदि आप जीवन में सौभाग्य व समृद्धि चाहते हैं, तो वास्तु से जुड़ीं छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है।आइये जानतें है कि किस उपाय के द्वारा वास्तु दोष को दूर किया जा सकता है।

पढ़ें :- Guru Gochar 2024 : देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन बनाएगा मालामाल , शुभ समाचार मिल सकते हैं

1. उत्तर या पूर्व में लॉन, सुंदर वृक्ष या फुलवारी होनी चाहिए। बिल्डिंग प्लॉट के नैऋत्य कोण में बनवाएं। ऐसा करने से सरकारी विभाग परेशान नहीं करता।

2. भूखण्ड व वास्तु की चार दीवारें उत्तर व पूर्व की ओर की अपेक्षा दक्षिण व पश्‍चिम की ओर अधिक मोटी तथा ऊंचाई लिए हों।

3. सदा पूर्व की ओर मुख करके ही ब्रश करना चाहिए।

4. वास्तु के अनुसार, मिट्टी का घड़ा रखने से सुख-समृद्धि घर आती है। मिट्टी का घड़ा सदैव उत्तर दिशा की ओर रखना चाहिए।

पढ़ें :- Summers Protect Basil Plant : गर्मियों में तेज धूप से ऐसे बचाएं पवित्र तुलसी का पौधा , जानें क्या करना चाहिए

5. वास्तु शास्त्र के अनुसार, मिट्टी से बने दीपक को घर पर जलाना शुभ होता है। कहते हैं कि ऐसा करने से घर पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

6. मिट्टी के घड़े को उत्तर दिशा की ओर रखना चाहिए। इसके साथ ही इस बात का ध्यान भी रखें कि घड़ा कभी भी खाली न रहें।

7. वास्तु शास्त्र के सिद्धान्त के अनुसार यदि जल का स्थान उपयुक्त जगह पर है तो शक्ति, संपन्नता, संतति, शांति और पुण्य प्रताप में वृद्धि होती है

8. घर के दक्षिण या पश्‍चिमी भाग में फर्नीचर होना अत्यंत लाभदायक है. फर्नीचर को उत्तर या पूर्वी दीवार से सटा कर कभी नहीं रखना चाहिए

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन घर ले आएं ये चीजें, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा
Advertisement