Venezuela earthquake : प्रकृति का सबसे बड़ा प्रकोप विनाशकारी भूकंप से वेनेजुएला में दर्दनाक मंजर है। देश में आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंपों (Powerful earthquakes) ने भारी तबाही मचाई है। कुदरत के इस भयानक कहर ने कुछ ही सेकंड में हंसते-खेलते शहरों की तस्वीर मलबे के ढेर में बदल दिया है। हर तरफ मानवीय चीत्कारों और धूल के गुबार और तबाही का वीभत्स मंजर (Gruesome scene) दिखाई दे रहा है। लोग अपनी जान बचाने के लिए बदहवास भागते नजर आए, जबकि कई लोग अपने ढहे हुए घरों के मलबे में अपनों को तलाश रहे हैं। प्रशासन और रेस्क्यू टीमें (Rescue teams) युद्ध स्तर पर राहत-बचाव (Relief and Rescue) कार्य में जुटी हैं। आइये जानते है वेनेजुएला में इस भूकंप ने कितनी गहरी और दर्दनाक चोट दी है।
पढ़ें :- वेनेजुएला में भूकंप से 10 हजार मौतों की आशंका, आपातकाल घोषित
काराकस के लॉस पालोस ग्रांडेस (Los Palos Grandes) इलाके में एक क्षतिग्रस्त इमारत दिखाई दे रही है। यहां कई इमारतें गिर गई हैं, लेकिन अब तक मृतकों और घायलों की सही संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है। सिटी का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह से मलबे में तब्दील नजर आ रहा है। जहां कभी आसमान को छूती इमारतें थीं, वहां अब सिर्फ पत्थरों का ढेर और धूल छाई हुई है।
जब भूकंप आया, तो काराकस इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Caracas International Airport) के अंदर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। झटकों की वजह से यहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एयरपोर्ट की छत का कुछ हिस्सा गिर गया।
घनी आबादी वाले इलाकों में गैस पाइपलाइन (gas pipeline ) और बिजली व्यवस्था को नुकसान पहुंचने से आग भी लग सकती है। वहीं पानी की पाइपलाइन टूटने पर आग बुझाने में दिक्कत आती है।