Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Vi ने दिल्ली-मुंबई समेत देश के 17 शहरों में शुरू की 5G सर्विस; लिस्ट में चेक करें आपका सिटी है या नहीं

Vi ने दिल्ली-मुंबई समेत देश के 17 शहरों में शुरू की 5G सर्विस; लिस्ट में चेक करें आपका सिटी है या नहीं

By Abhimanyu 
Updated Date

Vi 5G Service: जियो और एयरटेल के बाद वोडाफोन आईडिया (Vi) भी भारत में 5G सर्विस शुरू कर दी है। कंपनी ने दिल्ली-मुंबई समेत देश के 17 शहरों में शुरुआत की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, देश के 17 बड़े शहरों के कुछ इलाकों में Vi की 5G कनेक्टिविटी मिल रही है। कंपनी ने सर्विस को छोटे स्तर इसकी शुरुआत की है और आने वाले समय में इसका विस्तार किया जाएगा।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, Vi ने 3.3GHz और 26GHz स्पेक्ट्रम पर 5G को डिप्लॉय किया है। कंपनी के प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों यूजर्स इसका फायदा उठा सकते हैं। 5G कनेक्टिविटी का फायदा उठाने के लिए प्रीपेड यूजर्स को 475 रुपये का रिचार्ज कराना होगा, जबकि पोस्टपेड यूजर्स को इसके लिए REDX 1101 लेना होगा। कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट शेयर कर अपने स्मार्टफोन में 5G सर्विस इनेबल होने की बात कही है। कंपनी के CEO ने साल 2024 के शुरुआत में अगले 6-7 महीनों में 5G सर्विस की शुरुआत करने की बात कही थी।

Vi ने इन शहरों में शुरू की 5G सर्विस

महाराष्ट्र- मुंबई (वर्ली), पुणे

कर्नाटक- बेंगलुरु

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

पंजाब- जालंधर

तमिलनाडु- चेन्नई

दिल्ली- ओखला के कुछ हिस्से

हरियाणा- करनाल

राजस्थान- जयपुर

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है

पश्चिम बंगाल- कोलकाता, सिलिगुड़ी

केरल- त्रिक्कारा

उत्तर प्रदेश- लखनऊ , आगरा

मध्य प्रदेश- इंदौर

गुजरात- अहमदाबाद

आंध्र प्रदेश- हैदराबाद

पढ़ें :- रामपथ पर साकार हुई रामायण, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमी अयोध्या

बिहार- पटना

Advertisement