Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video: सीएम योगी को 5 साल की यशस्विनी ने गिफ्ट किया ‘बुलडोजर टॉय’, जानें- कैसा था मुख्यमंत्री का रिएक्शन

Video: सीएम योगी को 5 साल की यशस्विनी ने गिफ्ट किया ‘बुलडोजर टॉय’, जानें- कैसा था मुख्यमंत्री का रिएक्शन

By Abhimanyu 
Updated Date

Gorakhpur: यूपी में योगी सरकार के बुलडोजर का खौफ अपराधियों में बैठ चुका है। कोई अपराधी किसी मासूम को सताने से पहले दस बार सोचता है कि कहीं उसके घर पर बुलडोजर न चल जाए। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दौरे के बीच बुलडोजर एक फिर चर्चा में है। यहां पर सीएम योगी ने कानपुर की एक बच्ची को बुलडोजर वाला खिलौना गिफ्ट किया। जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

पढ़ें :- सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से की अपील, बोले- पेट्रोल-डीजल आवश्यकतानुसर ही लें, लाइन न लगाएं, जरूरत पर घर पहुंचेगी LPG गैस

दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ की बच्चों के साथ बातचीत के कई वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। जनसुनवाई कार्यक्रम में सीएम योगी से कभी कोई चिप्स का पैकेट मांगता है तो कोई स्कूल में एडमिशन कराने का कहता है। ये दिल छूने वाले वीडियो काफी सुर्खियों में बनें रहे हैं। इस बीच आज (शुक्रवार) सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में भ्रमण के दौरान उन्हें कानपुर से आई एक छोटी बच्ची यशस्विनी ने ‘खिलौना बुलडोजर’ भेंट किया। इस दौरान बच्ची की मासूमियत देखकर सीएम योगी और वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे।

सीएम योगी को बुलडोजर गिफ्ट करने के बाद 5 साल की यशस्विनी ने कहा, “योगी जी ने मुझे चॉकलेट दी और मैंने उन्हें एक बुलडोज़र तोहफ़े में दिया। लेकिन उन्होंने उसे मुझे वापस कर दिया और मुझसे कहा कि मैं अच्छे से पढ़ाई करूँ और बुलडोज़र के साथ खेलूं।”

Advertisement