Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video: नोएडा में अमूल की वेनिला मैजिक आइसक्रीम में निकला कनखजूरा, महिला ने किया दावा

Video: नोएडा में अमूल की वेनिला मैजिक आइसक्रीम में निकला कनखजूरा, महिला ने किया दावा

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के नोएडा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां महिला ने दावा किया है कि उसने ब्लिंकिट से अमूल की वैनिला मैजिक आइसक्रीम ऑनलाइन ऑर्डर की थी। आइसक्रीम में कनखजूरा निकला है। सोशल मीडिया में इसका वीडियो सामने आया है जिसमें आइसक्रीम में कनखजूरा नजर आ रहा है ।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

महिला ने दावा किया है कि नोएडा की रहने वाली दीपा ने ब्लिंकिट से अमूल की वैनिला मैजिक आइसक्रीम ऑनलाइन ऑर्डर की थी। आइसक्रीम में जिंदा कनखजूरा निकलने का दावा किया जा रहा है। आपको बता दें कुछ दिन पहले आइसक्रीम में इंसान की कटी हुई उंगली निकलने की बात कही गई थी।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

मुंबई में महिला ने दावा किया था कि उसने ऑनलाइन कोन वाली आइसक्रीम ऑर्डर की थी जिसके अंदर एक कटी हुई इंसानी उंगली मिली है।महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ओरलेम की रहने वाली ब्रेंडन सेराओ ने बुधवार को ऑनलाइन डिलीवरी ऐप के जरिए कोन आइसक्रीम का ऑर्डर दिया । उन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि उन्हें बड़ा झटका लगने वाला है। महिला ने बताया कि आइसक्रीम के अंदर करीब 2 सेमी लंबा इंसानी उंगली का टुकड़ा था। सेराओ पेशे से एमबीबीएस डॉक्टर हैं।

Advertisement