Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO-अखिलेश यादव, बोले-बीजेपी की चुनावी धांधली ये जीता जागता एफ़िडेविट है, CEC इसका तो दे जवाब

VIDEO-अखिलेश यादव, बोले-बीजेपी की चुनावी धांधली ये जीता जागता एफ़िडेविट है, CEC इसका तो दे जवाब

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रविवार को एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर चुनाव आयोग (Election Commission)  पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग (Election Commission) को चुनौती देता एक भाजपाई का ये वीडियो चुनावी धांधली करने वालों के तरफ से दिया गया है। यह एक जीता जागता एफ़िडेविट है। CEC इसका जवाब तो दे।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धनतेरस पर सड़के हुईं जाम, खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे लोग

श्री यादव ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें ये साफ नहीं हो पा रहा है। किस चुनाव और किस बूथ है? लेकिन जो युवक वोट डाल रहा है। वह बाकायदा कैमरे के सामने रिकॉर्डिंग करते हुए बीजेपी को आठ वोट देने का दावा किया है।

पढ़ें :- छठ पूजा में सुहागिन महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर? लंबा सिंदूर लगाने से बढ़ती है पति की उम्र, जानें मान्यता

चुनाव आयोग को सुधार हीं नहीं, आमूल-चूल परिवर्तन की  है अपरिहार्यता

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि चुनाव आयोग (Election Commission)  को सुधार हीं नहीं, आमूल-चूल परिवर्तन की अपरिहार्यता है। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र को बचाने का ऐतिहासिक दायित्व उनके कंधों पर है। माना उनके ऊपर कई प्रकार के अवांछित दबाव काम कर रहे हैं लेकिन वो ये न समझें कि वो अकेले हैं। जब चुनाव आयोग (Election Commission)  सही रास्ते पर चल निकलेगा तो करोड़ों भारतवासियों का साथ उसका रक्षा कवच बन जाएगा। सत्य के मार्ग पर चलनेवालों के साथ जनता और जन विश्वास स्वयं चलने लगता है।

पढ़ें :- अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस में आग से मचा हड़कंप, यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी

श्री यादव ने कहा कि चुनाव आयोग (Election Commission)  का एक सही और साहसिक क़दम देश की अनंत पीढ़ियों का भविष्य और कल्याण सुनिश्चित कर सकता है। उन्होंने कहा कि सबको अंतरात्मा की आवाज़ सुननी चाहिए।

Advertisement