Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-बड़े पापा अखिलेश यादव का दुलार और नम आंखें…, श्मशान घाट पर छोटे भाई प्रतीक की बेटी को अपने हाथों से खिलाई चॉकलेट

Video-बड़े पापा अखिलेश यादव का दुलार और नम आंखें…, श्मशान घाट पर छोटे भाई प्रतीक की बेटी को अपने हाथों से खिलाई चॉकलेट

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के भाई प्रतीक यादव (Prateek Yadav) के निधन के बाद एक बेहद भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि यह वीडियो बैकुंठ धाम का है, जहां प्रतीक यादव (Prateek Yadav) का अंतिम संस्कार हुआ। वीडियो में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  और प्रतीक की छोटी बेटी पद्मजा नजर आ रही है। छोटे भाई के अचानक निधन से टूटे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  अपनी भतीजी को दुलारते नजर आ रहे हैं। दरअसल प्रतीक यादव (Prateek Yadav) की बेटी अखिलेश के बराबर में बैठी है। इस गम के माहौल से बेखबर बच्ची को अखिलेश यादव चॉकलेट खिला रहे हैं और प्यार से उसके सिर पर हाथ फेर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ताऊ-भतीजी का यह वीडियो वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- Video Viral : मनचले ने छात्रा को अकेला देख की अश्लील हरकत, दिखाया अपना प्राइवेट, लड़की ने की जमकर धुनाई

इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत पूरा परिवार मौजूद था। इस अपार दुख और श्मशान घाट की भारी खामोशी के बीच, जब सबकी आंखें आंसुओं से भरी थीं, तब बड़े अखिलेश यादव ने एक घर के बड़े सदस्य होने का फर्ज निभाया। उन्होंने माहौल के भारीपन से बेखबर, अपने दिवंगत छोटे भाई की मासूम बेटी के सिर पर हाथ फेरकर दुलारा और उसके हाथों में चॉकलेट थमा दी।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। गमगीन माहौल में परिवार, रिश्तेदारों और समर्थकों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। प्रतीक यादव की चिता को उनके ससुर और वरिष्ठ पत्रकार रह चुके अरविंद बिष्ट ने मुखाग्नि दी। मुखाग्नि देने के बाद वह भावुक हो उठे और गमछे से आंसू पोंछते हुए हाथ जोड़कर दामाद को अंतिम प्रणाम किया। श्मशान घाट का माहौल बेहद भावुक रहा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव, चाचा शिवपाल सिंह यादव भी बैकुंठ धाम पहुंचे और छोटे भाई को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। अखिलेश यादव, धर्मेंद्र यादव और आदित्य यादव ने चिता पर लकड़ियां रखकर अंतिम दर्शन किए। इस दौरान प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव और उनकी दोनों बेटियां प्रथमा और पद्मजा भी मौजूद रहीं।

पढ़ें :- Video- ताजमहल के फव्वारे पर बंदरों का कब्जा, बनाया अपना पर्सनल ‘वॉटर पार्क’
Advertisement