Basketball Player Dies in Rohtak: हरियाणा के रोहतक में प्रैक्टिस के दौरान एक नेशनल प्लेयर पर बास्केटबॉल का पोल गिर गया। जिससे खिलाड़ी की मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटना एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मृतक खिलाड़ी की पहचान 17 वर्षीय हार्दिक राठी के रूप में हुई है।
पढ़ें :- भाजपा कार्यालय के बाहर हुआ बम ब्लास्ट, पूरे शहर में जारी हुआ अलर्ट
जानकारी के अनुसार घटना रोहतक के लाखन माजरा गांव की है, यहां पर हार्दिक प्ले ग्राउंड में रोज प्रैक्टिस करने जाते थे। वह मंगलवार सुबह प्रैक्टिस करने गए थे। घटना की सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बास्केटबॉल के कोर्ट में हार्दिक अकेले ही नजर आ रहे हैं और वह पोल की बास्केट में बॉल डालने की कोशिश में लटकते हैं, जो आमतौर पर खिलाड़ियों को करता देखा जाता है। लेकिन, तभी पोल टूट जाता है। हार्दिक जमीन पर गिर जाते हैं और उनकी छाती पर पोल गिरता है।
हरियाणा –
रोहतक में बास्केटबॉल पोल गिरने से नेशनल प्लेयर हार्दिक की मौत हो गई !!4 साल पहले कांग्रेस MP दीपेंद्र हुड्डा ने 11 लाख रुपए दिए थे, लेकिन इस स्टेडियम की मेंटिनेंस नहीं हो सकी। 3 महीने पहले स्थानीय लोग CM नायब सैनी से भी मिले थे, तब भी कुछ नहीं हुआ।
Trigger Warning… pic.twitter.com/mHcHQUqhmF पढ़ें :- ततेरी गाने को लेकर मुसिबत में फंसे रैपर बादशाह, एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस सोशल मीडिया से हटाया गाना
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) November 26, 2025
इसके बाद टीम के अन्य सदस्य हार्दिक की तरफ दौड़ते हैं। सभी पोल के नीचे दबे खिलाड़ी निकालने की कोशिश करते हैं। बताया जा रहा है कि घटना करीब मंगलवार सुबह करीब 10 बजे की है। हार्दिक अकेले ही अपनी प्रेक्टिस कर रहे थे, जबकि टीम के अन्य सदस्य पास में आराम कर रहे थे। हादसे के तुरंत बाद, हार्दिक को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया हार्दिक राठी एक होनहार बास्केटबॉल प्लेयर थे, जो तीन सब जूनियर नेशनल और एक यूथ नेशनल प्रतियोगिता में खेल चुके थे।