Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video-BJP MLA ने देवी-देवताओं पर की विवादित टिप्पणी, बोले-मुसलमान लक्ष्मी की पूजा नहीं करते, तो क्या वे अमीर नहीं होते…

Video-BJP MLA ने देवी-देवताओं पर की विवादित टिप्पणी, बोले-मुसलमान लक्ष्मी की पूजा नहीं करते, तो क्या वे अमीर नहीं होते…

By संतोष सिंह 
Updated Date

पटना। बिहार में भाजपा विधायक ललन पासवान (BJP MLA Lalan Paswan) के देवी-देवताओं को लेकर विवादित बयान दिया है। उनके बयान पर बवाल मच गया है। उन्होंने कहा कि मानो तो देव है नहीं तो पत्थर है। उन्होंने कहा कि ये मान्यता है कि मां सरस्वती विद्या की देवी है, लेकिन मुसलमान तो मां सरस्वती की पूजा नहीं करते हैं लेकिन वो फिर भी विद्वान हैं। लक्ष्मी माता धन की देवी है लेकिन मुसलमान तो लक्ष्मी की पूजा नहीं करते हैं, लेकिन कई मुस्लिम लोग अरबपति-खरबपति हैं।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

भाजपा विधायक ललन पासवान (BJP MLA Lalan Paswan)  यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि बजरंग बली (Bajrang Bali) ताकत प्रदान करते हैं, लेकिन ईसाई और मुसलमान उनकी पूजा नहीं करते। अमेरिका में हनुमान का मंदिर नहीं है लेकिन वो फिर भी सुपर पावर है। बीजेपी विधायक ललन पासवान (BJP MLA Lalan Paswan)  ने कहा कि देवी-देवता मानने की चीज़ हैं। आप जब तक किसी को मान रहे हैं तभी तक वो है। अगर मानना बंद कर देंगे तो सब बीमारी खत्म हो जाएगी। ललन पासवान (Lalan Paswan) ने कहा कि जैसे जैसे लोगों की सोच वैज्ञानिक और सामाजिक होगी, वैसे-वैसे ये सब खत्म हो जाएगा।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट

जानें इस बयान के राजनीति मायने

ललन पासवान (Lalan Paswan) ने ये बयान देकर अपनी पार्टी भाजपा (BJP) को फंसाने का काम किया है। हाल ही में दिल्ली में मंत्री राजेंद्र गौतम ने हिंदू देवी-देवताओं की पूजा नहीं करने की शपथ लेते हुए बौद्ध धर्म की दीक्षा ली थी। इस पर बीजेपी ने AAP और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल(Delhi CM Arvind Kejriwal) पर उनसे इस्तीफा लेने का दबाव बनाया था। ऐसे में अब दूसरी पार्टियों को भी बीजेपी के खिलाफ बोलने का मौका मिल गया है।

लोगों ने क्या प्रतिक्रिया दी ?

ललन पासवान (Lalan Paswan) के इस बयान पर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। कई लोग इस बयान को सही बता रहे हैं तो कई लोग ललन पासवान (Lalan Paswan)  की आलोचना कर रहे हैं। ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा कि जो पाखंड के चक्कर में नहीं पड़ता वही अमीर है। एक दूसरे यूजर ने ललन के साहस की तारीफ करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: इस दिन नामांकन दाखिल करेंगे पीएम मोदी, काशी में पर्चा भरने से पहले करेंगे रोड शो
Advertisement