उत्तर प्रदेश के कई जिले भंयकर बाढ़ की चपेट में है। इन्ही जिलों में से एक लखीमपुर में बाढ़ ने लोगो का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। ऐसे में बाढ पीड़ितों से मिलने और हालातों का निरीक्षण के लिए लखीमपुर खीरी में शुक्रवार को कमिश्नर डॉ रोशन जैकब, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी जीपी साहा बाढ़ प्रभावित इलाकों में ट्रैक्टर से पहुंचे।
पढ़ें :- पल्लवी पटेल ने बढ़ाई अखिलेश यादव की टेंशन, अपना दल कमेरावादी इतनी सीटों पर ठोक रही है दावा
यहां के तहसील सदर, ब्लॉक फूलबेहड़ के करदहिया मानपुर, बेचनपुरवा, गूम, मंगलीपुरवा, शंकरपुरवा की स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से बात की।
घबराइए मत, हम साथ हैं। ध्यान रखे हुए हैं…
लखीमपुर खीरी में आज कमिश्नर डॉ रोशन जैकब, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी जीपी साहा बाढ़ प्रभावित इलाकों में ट्रैक्टर से पहुंचे। तहसील सदर, ब्लॉक फूलबेहड़ के करदहिया मानपुर, बेचनपुरवा, गूम, मंगलीपुरवा, शंकरपुरवा की स्थिति देखी।… pic.twitter.com/cKJGq5YvL0— Gyan Prakash (COMMON MAN) (@Live_Gyan) July 12, 2024
पढ़ें :- Kanpur Home Guard Recruitment : मेडिकल जांच में 'नोटों के बदले फिटनेस' का खेल , अभ्यर्थियों ने काटा हंगामा, दो डॉक्टरों समेत तीन गिरफ्तार
उन्होंने प्रभावित गांवों, बाढ़ खंड के कराए गए कामों का निरीक्षण किया। ट्रैक्टर पर बैठकर भी कमिश्नर ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। कमिश्नर व डीएम ट्रैक्टर पर बैठकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंची और उनको दिलासा दी।
इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। कमिश्नर ने सबसे पहले बाढ़ खंड के कराए गए कामों का निरीक्षण किया। कान्तीनगर, गोड़वा व पकरिया के पास कराए गए कामों को देखा।
उन्होंने कहा कि इसकी लगातार निगरानी करते रहें। अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड अजय कुमार ने बताया कि यह परियोजना लागत 542.68 लाख से बनाई गई है। बाढ़ पीड़ितों से बात की। इसके बाद फूलबेहड़ के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र करदहिया मानपुर, बेचनपुरवा, गूम, मंगलीपुरवा, शंकरपुरवा पहुंची।
ट्रैक्टर से गांव पहुंची आयुक्त ने आपदा से प्रभावित लोगों से कहा कि संकट की इस घड़ी में पूरा शासन-प्रशासन उनके साथ है। हरसंभव सहायता की जाएगी। करदहिया मानपुर में प्रधान, प्रभावित परिवारों से बात की।