पटना। समस्तीपुर (बिहार) लोकसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी की लोकसभा सांसद शांभवी चौधरी (Lok Janshakti Party Lok Sabha MP Shambhavi Chaudhary) मतदान के बाद कैमरे के सामने पोज़ दे रही थीं। इस दौरान शांभवी चौधरी (Shambhavi Chaudhary) के दोनों हाथों पर स्याही लगी हुई नजर आई । मतलब इन्होंने 2 बार वोट किया। जब यह बात सामने आ गई तो इनके पिता अशोक चौधरी (Ashok Choudhary) इन्हें आंखों के इशारे से संकेत कर रहे हैं। लोगों ने पूछा चुनाव आयोग (Election Commission) , यह सब कैसे हो रहा है? इसकी जांच कौन करेगा?
पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 284 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का किया एलान, ममता बनर्जी के खिलाफ इनको दिया टिकट
चिराग पासवान की पार्टी की MP है शांभवी चौधरी… कल इन्होंने मतदान किया और क्या आश्चर्य…इनकी दोनों हाथ की उंगली पे स्याही थी!
क्या शांभवी जी ने दो बार वोट किया ? कल कई भाजपाई एक साल में दो जगह वोट देते देखे गए लेकिन ये तो और गजब हो गया… एक ही बूथ पे वोट और दोनों हाथ की उंगली… pic.twitter.com/zqFwfeJwv2
— Prittam Kothadiya
(@KothadiyaSpeaks) November 7, 2025
पढ़ें :- केरल की जनता बदलाव चाहती है- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर, कहा, कांग्रेस और मार्क्सवादी लोग है परेशान
मंत्री अशोक चौधरी की सांसद बेटी शांभवी जी के दोनों हाथों में स्याही कैसे?
गजब खेला है
pic.twitter.com/DKbGp3oVKZ — Congress (@INCIndia) November 7, 2025
नियमानुसार केवल एक हाथ पर स्याही लगती है। फिर मंत्री अशोक चौधरी की सांसद बेटी शांभवी जी के दोनों हाथों में स्याही कैसे?एक ही वोट में दोनों हाथ कैसे रंग गए? चेहरे के एक्सप्रेशन खुद कहानी सुना रहे हैं! मंत्री अशोक चौधरी के दाएं हाथ पर स्याही लगी है, उनकी धर्मपत्नी के बाएं हाथ पर स्याही लगी है, लेकिन सांसद बेटी शांभवी के दोनों हाथों पर स्याही लगी है। मोदी सरकार की सांसद शांभवी चौधरी (Shambhavi Chaudhary) के दोनों हाथों पर वोट की स्याही लगी है, ये क्या खेला है? मैंने आज तक ऐसा नहीं देखा। एक वोट, एक बार स्याही का नियम है। फिर ये क्या फ्रॉड है?
पढ़ें :- Video- 25 तारीख़ से लाइन में लगा हूं, घर में बच्चे भूखे... यह कहते बुजुर्ग फफक पड़ा, कांग्रेस बोली-ये लोगों का दर्द मोदी को नहीं आ रहा नजर
पहली बार चुनाव में दोनों उँगलियों में इंक लगायी जा रही है: सुप्रिया श्रीनेत
बिहार में NDA की सांसद शांभवी चौधरी
पहली बार चुनाव में दोनों उँगलियों में इंक लगायी जा रही है
यह लोग चुनाव और लोकतंत्र की कितनी धज्जियाँ उड़ायेंगे? pic.twitter.com/HPB2f4DYmV
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) November 7, 2025
पढ़ें :- उत्तराखंड में भाजपा को लगा बड़ा झटका: कई दिग्गज नेता कांग्रेस में हुए शामिल, कुमारी शैलजा ने कहा-BJP सरकार से तंग आ चुकी है जनता
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पोस्ट पर फोटो शेयर कर लिखा कि ये हैं बिहार में NDA की सांसद शांभवी चौधरी (Shambhavi Chaudhary) । पहली बार चुनाव में दोनों उँगलियों में इंक लगायी जा रही है। यह लोग चुनाव और लोकतंत्र की कितनी धज्जियां उड़ायेंगे?
बता दें कि वोटिंग के बाद रामविलास सांसद शांभवी चौधरी (Shambhavi Chaudhary) ने कहा कि संविधान का सबसे बड़ा अधिकार वोट का अधिकार है। वोट करना जरूरी है। ये राज्य और देश के निर्माण के लिए बेहद जरूरी है। विपक्ष के सभी दावे फेल कर जाएंगे।