Ram Mandir Donation Row : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ बयानबाजी को लेकर प्रदेश की सियासत गरमायी हुई है। एकतरफ जहां सपा के नेता आरोप लगा रहा हैं कि भाजपा के इशारे पर ये अभद्र टिप्पणी की गयी तो दूसरी तरफ सीएम योगी आदित्यनाथ का कहना है कि बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं होनी चाहिए। बेटी तो बेटी होती है। इस बीच, मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने दावा किया कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे से भटकाने के लिए उनकी बेटी खिलाफ बयानबाजी करवायी गयी।
पढ़ें :- शिवा शर्मा और श्रद्धा दूबे की चैट वायरल, फरार मॉडल ने लिखा था- तुम्हारे साथ बुरा ही होगा
अखिलेश यादव की पत्नी और सपा नेता डिंपल यादव ने एक कार्यक्रम में राम मंदिर में चढ़ावा में कथित चोरी और अपनी बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर बयानबाजी को लेकर टिप्पणी की। शनिवार को लखनऊ में सपा नेता डॉक्टर नवल किशोर शाक्य के ‘एम्पायर रिसॉर्ट’ के उद्घाटन पर डिंपल यादव ने कहा, “अदिति बिटिया के लिए जो बयानबाजी हुई है। भाजपाई कह रहे हैं कि वो उससे बहुत परेशान हैं। ये सारे लोग आप लोगों को बरगला रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “ये जो बयानबाजी हुई है, वह भाजपा के लोगों ने ही कराई है। राम मंदिर चोरी के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए यह मामला उछाला गया है।”
सपा सांसद ने आगे कहा कि ये सरकार, वो सरकार है जो ध्यान भटकाने का काम करती है। हाथरस में हमारी बिटिया को जला दिया जाता है तब ये लोग सामने नहीं आते। कानपुर में एक बेटी के पिता की थाने में पीट-पीटकर मार डाला गया तो इन्होंने कुछ बोला? प्रदेश में ऐसी बड़ी-बड़ी घटनाएं होती हैं, लेकिन भाजपा का एक भी आदमी सामने नहीं आता। उन्होंने सपा समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि इन मुद्दों से उन्हें अपना ध्यान नहीं भटकाना है। उनका लक्ष्य संविधान और देश बचाने का है।
भाजपा के लोगों द्वारा बेटी आदित्य यादव पर की गई अभद्र टिप्पणी पर भाभी मां डिंपल यादव जी ने कहा ये भाजपाई लोगों की गंदी राजनीति हैं, राममंदिर में हुई चोरी से ध्यान भटकाने के लिए, ये इन लोगों की साजिश है जो कि बेटी आदित्य के खिलाफ बरगला रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हाथरस जैसी दर्दनाक… pic.twitter.com/zyUNEjm87r
पढ़ें :- UP Panchayat Elections 2026 : इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, तीन माह में कराए यूपी पंचायत चुनाव
— Shyam Yadav SP (@shyamyadavsp95) June 14, 2026