Donald Trump kissed his wife Melania: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार जोरों पर है। जिसमें रिपब्लिकन पार्टी और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार वोटर्स को लुभाने के लिए पूरा दमखम लगा रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन रैली को संबोधित करने पहुंचे। हालांकि, इस रैली सबसे खास बात यह रही कि चुनावी मंच पर ट्रंप के साथ पूर्व प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप पर नजर आयीं।
पढ़ें :- UP AQI Report : यूपी में दिवाली की आतिशबाजी के बाद 10 शहरों की हवा हुई जहरीली, लखनऊ-प्रयागराज-गोरखपुर में AQI 500 के पार
मैडिसन स्क्वायर गार्डन रैली में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मेलानिया को चुनावी मंच पर देखकर समर्थक बेहद उत्साहित नजर आए। इस दौरान ट्रंप ने मेलानिया का स्वागत किया और दोनों एक दूसरे को किस करके गले लगाया। साथ ही चुनावी मंच पर ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ डांस करते नजर आए। रैली में जुटी भीड़ इस पल का आनंद लेते दिखी। रैली में मेलानिया ने ट्रंप की तारीफ करते हुए उनको ‘अमेरिका का जादू’ बताया। वहीं, समर्थकों ने ट्रंप की जीत के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
Trump greets Melania pic.twitter.com/mk4p6E3Igj
— Acyn (@Acyn) October 27, 2024
पढ़ें :- मुख्यमंत्री योगी ने दीपावली पर दिगंबर अखाड़े में महंत सुरेश दास का जाना हालचाल,मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य की ली जानकारी
न्यूयॉर्क सिटी में हुई ट्रंप की इस चुनावी रैली में आरएफके जूनियर, तुलसी गबार्ड, एलन मस्क, टकर कार्लसन और हल्क होगन जैसे चर्चित मेहमान भी पहुंचे थे। इन्हें देखने के लिए हजारों फैंस न्यूयॉर्क की सड़कों पर भरे हुए थे। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए 538 चुनावी मतों में से 270 वोट हासिल करने होंगे।देश के 7 राज्य- जॉर्जिया, मिशिगन, एरिज़ोना, पेंसिल्वेनिया, नॉर्थ कैरोलिना, विस्कॉन्सिन और नेवाडा में डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच बेहद कड़ा मुकाबला है। राष्ट्रपति तय करने में इनकी निर्णायक भूमिका होगी।