उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेबस और मजबूर पिता ने हॉस्पिटल का बिल चुकाने के लिए अपने कलेजे के टुकड़े को बेच दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुशीनगर बरवापट्टी थाना क्षेत्र के दशहवा के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती पत्नी और नवजात बच्चे को डिस्चार्ज कराने के लिए पिता ने अपने बेटे को बीस हजार रुपए में बेच दिया।
पढ़ें :- छठ पूजा में सुहागिन महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर? लंबा सिंदूर लगाने से बढ़ती है पति की उम्र, जानें मान्यता
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डीएम ने एसपी को इस मामले में कार्रवाई करने को कहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बरवापट्टी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला गर्भवती थी। महिला को चार बेटे और एक बेटी है। महिला का पति मजदूरी करके परिवार का पेट भरता है।
क्षेत्र के ग्राम सभा दशहवां के भेड़ीहारी टोला निवासी हरेश पटेल की पत्नी लक्ष्मीना गर्भवती थीं। गांव के ही एक निजी अस्पताल में लक्ष्मीना ने एक बेटी को जन्म दिया। अस्पताल ने 4 हजार रुपए की मांग की, गरीबी के कारण हरेश पटेल रुपए देने में असमर्थ थे। अनुनय के बाद भी उनकी पत्नी को… pic.twitter.com/vYwkSf6AdA
— Ajay Kumar Lallu (@AjayLalluINC) September 7, 2024
पढ़ें :- अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस में आग से मचा हड़कंप, यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी
महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो गांव के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। महिला ने बेटी को जन्म दिया। डॉक्टर ने इलाज में खर्च हुए पैसे जमा कराने को कहा। उसने चार हजार रुपये मांगे। पैसे न जमा करने पर हॉस्पिटल ने महिला और उसके नवजात बच्चे को डिस्चार्ज नहीं किया। मजबूरन पिता को अपने छोटे बेटे को एक व्यक्ति को बीस हजार रुपए में बेच दिया। अपनी पत्नी और नवजात बच्चे को घर ले आया।