लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के एक होटल में मध्यांचल विद्युत विभाग से जुड़े अधिशासी अभियंता उदय प्रताप (Executive Engineer Uday Pratap) और एक महिला के मिलने का मामला सामने आया है। मोहतरमा पति से बोलकर गई थी कि मैं साहब के साथ साइट का निरीक्षण करने जा रही हूं। पति को थोड़ा बहुत शक हुआ तो वह पत्नी के पीछे स्कूटी से लग गया और होटल में रंगे हाथ पकड़ लिया। महिला के पति को जानकारी हुई तो होटल पहुंच जमकर हंगामा हुआ। दरवाजा खुला तो साहब बोले-हम तो ऑफिशियल काम कर रहे थे, लेकिन वायरल वीडियो कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है।
पढ़ें :- एअर इंडिया का पायलट गांजा पीकर उड़ा रहा था विमान, दूसरी जांच रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव
आरोप है कि महिला पूर्व में बांदा में उनकी कंप्यूटर ऑपरेटर (computer operator) के तौर पर काम कर चुकी है। बताया जा रहा है कि उदय प्रताप पूर्व में बांदा विद्युत वितरण खंड में अधिशासी अभियंता के पद पर सूचीबद्ध रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि महिला भी बांदा में उनके कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत रही है। यह भी बताया जा रहा है कि उदय प्रताप वर्तमान में गोंडा से लखनऊ पहुंचे थे।
लखनऊ।मध्यांचल के अधिशासी अभियंता उदय प्रताप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। आरोप है कि बांदा में तैनाती के दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर महिला से उनकी नजदीकियां बढ़ीं।ट्रांसफर के बाद अधिकारी ने महिला को लखनऊ के होटल में बुलाया।महिला के पति को जानकारी हुई तो होटल पहुंच जमकर हंगामा हुआ। pic.twitter.com/W66tSoT6NL
— Pankaj (@AtWorkAmarUjala) August 11, 2026
पढ़ें :- यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश के राउंड-5 का आवंटन जारी, सीट मिली तो 14 अगस्त तक करें ये काम
सोशल मीडिया पर वायरल दावे कितने सच हैं, अब जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल मामले में सामने आए आरोपों और घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। पुलिस की जांच और संबंधित पक्षों के बयान के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।