Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. VIDEO : बुलंदशहर के पूर्व विधायक गुड्‌डू पंडित ने पत्नी कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा को बाल पकड़कर घसीटा,रोती-चीखती रही, जान बचाकर बाहर भागी

VIDEO : बुलंदशहर के पूर्व विधायक गुड्‌डू पंडित ने पत्नी कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा को बाल पकड़कर घसीटा,रोती-चीखती रही, जान बचाकर बाहर भागी

By santosh singh 
Updated Date

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर जिले (Bulandshahr District) में बाहुबली पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित (former MLA Shri Bhagwan Sharma, alias Guddu Pandit) का अपनी तीसरी पत्नी और कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा (Congress leader Archana Panda) के साथ मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में गुड्डू पंडित, अर्चना के बाल खींचकर जमीन पर घसीटते और मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पढ़ें :- 2017 से पहले बेटियों को संबल देने के बजाय पूर्व सरकार अपने कुनबे को बढ़ाने में व्यस्त थी : सीएम योगी

मारपीट के बाद अर्चना ने पूर्व विधायक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। अर्चना ने अपनी और अपने बेटे समर की जान का खतरा बताते हुए 24 घंटे महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग की है। मामला शिकारपुर बाईपास रोड स्थित ओल्ड आरटीओ ऑफिस के पास अर्चना पांडा के आवास का है।

अब सिलसिलेवार जानिए मामला

शुक्रवार को कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा (Congress leader Archana Panda) ने शिकारपुर थाने में अपने पति पूर्व विधायक गुड्डू पंडित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। अर्चना ने बताया कि गुरुवार को वह अपने बेटे समर पंडित के साथ घर में मौजूद थीं। आरोप है कि पूर्व विधायक गुड्डू पंडित अचानक उनके घर पहुंचे और जोर-जोर से दरवाजा पीटते हुए चिल्लाने लगे।

जैसे ही अर्चना ने दरवाजा खोला, गुड्डू पंडित ने उन्हें जोरदार धक्का दे दिया, जिससे वह फर्श पर जा गिरीं। इसके बाद गुड्डू पंडित ने उनके बाल पकड़कर घसीटा और मारपीट की। अर्चना की चीख सुनकर घर का नौकर मौके पर पहुंचा और मोबाइल से पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड करने लगा। वीडियो बनता देख पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पीछे हट गए, जिसके बाद अर्चना किसी तरह जान बचाकर सड़क की ओर भागीं और पुलिस को सूचना दी।

पढ़ें :- राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में डांडिया-गरबा की धूम, भक्ति और संस्कृति के रंग में रंगे छात्र-छात्राएं

केस वापस लेने का बना रहे दबाव, बच्चे की जान को खतरा

कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा (Congress leader Archana Panda) ने पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। अर्चना का आरोप है कि पूर्व विधायक और उनके परिवार की ओर से उन्हें और उनके मासूम बेटे को जान से मारने की लगातार धमकियां दी जा रही हैं।

उन्होंने साफ किया कि पूर्व विधायक के खिलाफ कोर्ट में कई मामले विचाराधीन हैं। वह किसी भी कीमत पर कोर्ट में चल रहे मुकदमों को वापस नहीं लेंगी। अपनी और अपने बेटे समर की जान का खतरा बताते हुए उन्होंने 24 घंटे महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग की है।

सपा छोड़ हाल ही में थमा था कांग्रेस का दामन

अधिकारियों के मुताबिक, दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। अर्चना पांडा पहले समाजवादी पार्टी (सपा) की महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव रह चुकी हैं और हाल ही में लखनऊ में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली थी, जहां उन्हें उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

गुड्डू पंडित की पहली पत्नी का नाम काजल शर्मा और दूसरी पत्नी का नाम शीतल है, जबकि अर्चना पांडा को उनकी तीसरी पत्नी बताया जाता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि पीड़िता की ओर से शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। पूरे मामले और वायरल वीडियो की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें :- Bonus Railway 2026 : मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा, 78 दिन के बोनस का एलान, जानें किसे मिलेगा फायदा?
Advertisement