Video – सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक महिला डॉगी का दूध पीती नजर आ रही है। उसका यह कारनामा इंटरनेट पर बहस का मुद्दा बन गया है। जहां अधिकतर यूजर बोल रहे हैं कि इंस्टाग्राम रील्स ने लोगों के विवेक पर ताला लगा दिया है। वहीं कुछ ने कहा कि सच में लोग Views के लिए अंधे हो गए हैं और कुछ भी कर रहे हैं।
पढ़ें :- यूपी विधानसभा चुनाव से पहले छिड़ा पोस्टर वॉर, अखिलेश का ‘ल्यारी राज’ या ‘धुरंधर CM योगी’, लखनऊ समेत कई जिलों में लगे होर्डिंग
यह रहा वीडियो देखिए pic.twitter.com/TiDT6dpRYF
— ममता राजगढ़ (@rajgarh_mamta1) December 15, 2024
एक्स यूजर ने इंस्टाग्राम पर वारयल इस लड़की का यह वीडियो शेयर किया है। साझा करते हुए लिखा – अब तो इस देश का भगवान ही मालिक है। Instagram Reels ने लोगों के विवेक पर ताला लगा दिया है, लोग चंद Views, Likes, Comments पाने के लिए किस स्तर पर उतर आए हैं यह देखकर आपको भी शर्म आएगी, यह कोई लड़की है जो Reel बनाने के लिए कुत्ते का दूध पी रही है, यह अपनी Reels वायरल करने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।
पढ़ें :- VIDEO: स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल, मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, दादी को स्कूटी पर बैठा कर ले गया पोता
रील्स की लत बना रही पागल
बता दें कि आए दिन रील्स बनाने के लिए कई लोग अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं तो कई लोग घिनोनी हरकतें कर रहे हैं। कुछ की रील्स के चक्कर में मौत तक हो चुकी है। कोई पटरी पर रेल के नीचे आ गया है तो कोई नदी और झरने में बह गया। बता दें कि लोगों में इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने की लत लगी हुई है। आलम यह है कि लोग किसी भी हद तक या अश्लीलता की हदें तक पार करने के लिए तैयार हैं।