Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video : यमुना एक्सप्रेसवे पर क्रेटा कार का भयंकर एक्सीडेंट, 15 मिनट तक फंसी रहीं मां-बेटी, ऐसे बची जान

Video : यमुना एक्सप्रेसवे पर क्रेटा कार का भयंकर एक्सीडेंट, 15 मिनट तक फंसी रहीं मां-बेटी, ऐसे बची जान

By santosh singh 
Updated Date

नोएडा। ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के दनकौर थाना क्षेत्र (Dankaur police Station Area) में यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) पर बड़ा हादसा हो गया। यहां ईंट से भरे ओवरलोड ट्राले से एक क्रेटा कार टकरा गई। इस हादसे में कार चकनाचूर हो गई और उसमें बैठी सवारियां अंदर ही फंस गईं। लहूलुहान हालत में कार में फंसी मां-बेटी चीखती-चिल्लाती रहीं। बड़ी मुश्किल से उन्हें बाहर निकाला जा सका। बताया जा रहा है कि समय रहते एयरबैग (Airbag) खुल गया था इसलिए मां-बेटी की जान बच गई।

पढ़ें :- युवाओं में तेजी से बढ़ रहा 'ब्रेन फॉग' और भूलने की बीमारी; रिसर्च में सामने आई चौंकाने वाली वजह

फिलहाल, गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  ट्राले का ड्राइवर भी घायल हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार और ट्राले को सड़क के किनारे करवाया, जिससे रूट खुल सका। हादसे के बाद का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर कोई भी सिहर जाए। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वीडियो में एक महिला और उसकी बेटी कार में फंसे दिख रहे हैं। पुलिस ने स्थानीय निवासियों की मदद से दोनों मां-बेटी को कार से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है।

पढ़ें :- अमेरिकी सैन्य अड्डों पर ताबड़तोड़ हमले, ट्रंप का बड़ा ऐलान- ईरान की जब्त रकम से करेंगे भरपाई

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने आगे चल रहे ईंट से भरे ट्राले में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।वहीं, कार में सवार मां-बेटी गाड़ी में ही फंस गए। सूचना पर पहुंची दनकौर थाना पुलिस ने कार में फंसी मां-बेटी को स्थानीय लोगों के साथ कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर बाहर निकाला। गाड़ी के दरवाजे को रस्से से बांधकर खोलना पड़ा।

बताया जा रहा है कि घटना 23 मई की सुबह 7 के आसपास की है। दिल्ली में रहने वाली मां-बेटी अपनी क्रेटा कार से ग्रेटर नोएडा से वापस जा रही थीं, जिसके लिए उन्होंने यमुना एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के लिए रैंप का इस्तेमाल किया। लेकिन इसी दौरान आगे जा रहे ईंट से ओवरलोडेड ट्राले को कार ने तेज रफ्तार में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी की कार के सभी एयरबैग खुल गए। वहीं, गाड़ी का इंजन पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। फिलहाल, मां-बेटी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Advertisement