महोबा: यूपी (UP) के महोबा जिले (Mahoba District) के कबरई के डहर्रा, जुझार, मकरबई, पहरा, दमोरा गांवों में अवैध ब्लास्टिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। पहाड़ों पर हैवी ब्लास्टिंग से पूरा इलाका कांप उठा है। मजदूरों की जिंदगी को खतरे में डालकर अवैध खनन किया जा रही है। खनन माफिया नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, लेकिन प्रशासन मौन है। इस अवैध खनन से ग्रामीणों की जान को खतरा और मजदूरों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है।
पढ़ें :- मां बनैलिया मंदिर में पालिका अध्यक्ष की ओर से प्रसाद वितरण
पहाड़ों पर हैवी ब्लास्टिंग से कांप गया पूरा इलाका, खनन नियमों को दरकिनार कर की अवैध ब्लास्टिंग
यूपी के महोबा में अवैध ब्लास्टिंग का वीडियो वायरल मजदूरों की जिंदगी को खतरे में डालकर अवैध खनन
शासन के आदेश का माफिया, प्रशासन पर असर नहीं,#WATCH #ViralVideo @DMmahoba @UPGovt pic.twitter.com/DQ7eHdVmOR
— Gautam Kumar Sharma (@gkslive123) May 27, 2025
पढ़ें :- दिवाली से पहले योगी सरकार का रसोइयों का तोहफा, मानदेय में 1000 रुपये की हुई बढ़ोत्तरी
सूत्र बताते हैं कि खनिज अधिकारी आर.बी. सिंह के संरक्षण में धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है। शासन के आदेशों की धज्जियां उड़ रही हैं। माफिया और प्रशासन की मिलीभगत का आरोप लग रहा है। अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन मौन, माफिया बेखौफ हैं।