झांसी: यूपी (UP) के झांसी जिले (Jhansi District) में संविदा पर नौकरी करने वाला एक शख्स ड्यूटी करने घर से बाहर गया। तभी उसकी पत्नी ने आधी रात को अपने पार्षद मित्र और उसके एक दोस्त को मिलने के लिए घर बुला लिया। काफी समय से पत्नी की जासूसी में लगे पति को जैसे ही इस बात की पक्की खबर मिली तो उसने फोन से 112 नंबर (Number 112) पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। पति के फोन पर सक्रिय हुई पुलिस जब उसके घर पहुंची तो वहां दोनों पुरुष मौजूद मिले। मौके पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने इस पूरे तमाशे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट
मऊरानीपुर का रहने वाला एक शख्स महोबा जिले में स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर नौकरी करता है। उसकी पत्नी सरकारी स्कूल में क्लर्क है। शख्स की क्लर्क पत्नी का एक पार्षद से काफी समय से मिलना-जुलना है। पति ने कई बार अपनी पत्नी को मिलने-जुलने से मना किया। पति और पत्नी के बीच कई बार इस बात को लेकर विवाद भी हुआ। शख्स 8 अप्रैल की रात ड्यूटी पर महोबा गया हुआ था। तभी उसे एक परिचित ने उसके घर में दो लोगों के पहुंचने की जानकारी दी। जानकारी पुख्ता होने पर शख्स ने पुलिस को फोन लगा दिया।
Video- झांसी में पति ने पत्नी को पार्षद दोस्त के साथ रंगे हाथ पकड़ा, पति ने 112 नंबर पर कॉल कर बुलाई पुलिस, देर रात मचा हंगामा pic.twitter.com/G03HZt2c23
— santosh singh (@SantoshGaharwar) April 10, 2025
पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार
पत्नी बोली-पेट में दर्द हो रहा था, इसलिए…
शख्स के फोन काल पर देर रात मौके पर पहुंची पुलिस को देख महिला के घर के बाहर मजमा जमा हो गया। किसी तरह पुलिस ने पार्षद और उसके दोस्त को घर से बाहर निकाला। महिला ने इस पूरे मसले पर पुलिस को सफाई देते हुए कहा कि उसके पेट में दर्द हो रहा था। परिचित होने के कारण इन दोनों को मदद के लिए बुलाया था।
पत्नी ने ड्रम में भरकर फेंकने की दी है धमकी: पति
महोबा:
संविदा कर्मी ने 112 पर कॉल कर पत्नी को पकड़ा रंगे हाथ: पढ़ें :- डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी खौफनाक धमकी, बोले- आज रात एक सभ्यता का होगा अंत, जिसे कभी नहीं किया जा सकेगा पुनर्जीवित
देर रात पराए मर्द संग मिली पत्नी,पति को पहले से था शक,
मौके से 1 सभासद पकड़ा गया,पुलिस से हुई कहासुनी,
पत्नी ने साथ रहने पर हत्या कर शव ड्रम में डालने की दी थी धमकी,
बच्चे संग खुद को बचाने की लगाई गुहार! pic.twitter.com/2a6gwK03hv — बेसिक शिक्षा सूचना केंद्र (@Info_4Education) April 10, 2025
पढ़ें :- लश्कर के बड़े नेटवर्क का अंत: 16 साल से फरार आतंकी समेत पांच गिरफ्तार, तीन राज्यों में छापेमारी
दूसरी ओर, महिला के पति ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर डाला है। इसमें उसने आरोप लगाया है कि पत्नी और उसका पार्षद मित्र उसकी हत्या कर ड्रम में भरकर फेंकने की धमकी दे रहे हैं। सीओ मऊरानीपुर रामवीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।