Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. VIDEO: शादी के बीच दूल्हा दुल्हन हुए बोर तो खेलने लगे अनोखा गेम, वीडियो देख हर किसी के उड़े होश

VIDEO: शादी के बीच दूल्हा दुल्हन हुए बोर तो खेलने लगे अनोखा गेम, वीडियो देख हर किसी के उड़े होश

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: अक्सर शादी के बाद घर लौटने पर दूल्हा और दुल्हन को परिवार वालों के बीच कई सारे अनोखे खेल खेलने होते हैं। परिवार के सदस्य बड़ी सी थाल में पानी भर के उसके अंदर कुछ फेंक देते हैं, जिसे दूल्हा या दुल्हन को ढूंढना होता है। दोनों में से जो भी उस चीज को पहले ढूंढ लेता है वह खेल को जीत जाता है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : रायबरेली से नामांकन के बाद भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- मां ने भरोसे से सौंपी परिवार की कर्मभूमि

इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा, जिसमें दूल्हा और दुल्हन शादी के बाद नहीं बल्कि शादी के दौरान ही एक अनोखा खेल खेलते दिख रहें हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन शादी के मंडप में बैठे हैं। इसके बाद दूल्हा, दुल्हन से कुछ कहता है और दोनों लोग बोतल फ्लिप गेम खेलने लगते हैं।

दूल्हा बोतल को हवा में उछाल कर फ्लिप करता है लेकिन उसकी बोतल ठीक ढंग से जमीन पर लैंड नहीं कर पाती। इसके बाद दुल्हन भी बोतल को फ्लिप करके जमीन पर सही से लैंड करवाने की कोशिश करती है पर उसका भी प्रयास असफल साबित होता है।

यह सिलसिला दो बार और चलता है परंतु कोई भी बोतल को ठीक से फ्लिप नहीं कर पाता। इस दौरान दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे को देखकर मुस्कुरा रहे होते हैं। वीडियो काफी मजेदार है और इंस्टाग्राम पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को नॉटी सोसाइटी नामक इंस्टाग्राम अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो में नीचे लिखा हुआ है – “When Pandit ji want Some rest” अर्थात पंडित जी को जब आराम की जरूरत हो।

Advertisement