पुलवामा। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले त्राल में 15 मई गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया। इनमें सभी आतंकी स्थानीय थे। एनकाउंटर का एक ड्रोन वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक आतंकी को मरने से पहले तड़पते हुए साफ देखा जा सकता है।
पढ़ें :- 'सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं...' मोहम्मद शमी ने भावुक पोस्ट के साथ टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा
क्या दिखा ड्रोन वीडियो में?
ड्रोन वीडियो में आतंकियों को एक घर में छिपा हुआ दिखाया गया है। फिर जैसे ही सेना फायरिंग करती है, एक आतंकी को गोली लगती है और वह जमीन पर गिरकर तड़पता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इसे देखकर आतंकियों की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है।
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले त्राल एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया, जिसमें एक आतंकी को मरने से पहले तड़पते हुए साफ देखा जा सकता है।#TralEncounter #Kashmir #JeM #IndianArmy #JKPolice #CounterTerrorism #IndiaFightsTerror #BreakingNews pic.twitter.com/GMbMCFXbcd
— santosh singh (@SantoshGaharwar) May 15, 2025
पढ़ें :- गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर जोरदार धमाका, एक घायल, जांच जुटी फॉरेंसिक टीम
मारे गए आतंकियों के नाम
इस एनकाउंटर में जैश के जिन तीन आतंकियों को मारा गया, उनके नाम आसिफ अहमद शेख, आमिर नजीर वानी व यावर अहमद बट्ट हैं। तीनों त्राल के ही रहने वाले थे। मुठभेड़ त्राल के नादेर गांव में हुई और खबर लिखे जाने तक इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी था।
कैसे शुरू हुआ ऑपरेशन?
सेना को खुफिया जानकारी मिली थी कि त्राल के नादेर गांव में कुछ आतंकी छिपे हैं। इसके बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने इलाके को घेर लिया। जब संदिग्ध हलचल दिखी, तो फायरिंग शुरू हुई और तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया।