Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Video- JEE की तैयारी कर रहे छात्र पर सहपाठी ने किया जानलेवा हमला, वायरल वीडियो में पिस्टल जैसी चीज के साथ दिख रहा आरोपी

Video- JEE की तैयारी कर रहे छात्र पर सहपाठी ने किया जानलेवा हमला, वायरल वीडियो में पिस्टल जैसी चीज के साथ दिख रहा आरोपी

By Abhimanyu 
Updated Date

Kota Coaching violence video : राजस्थान के कोटा में JEE की तैयारी कर रहे छात्र पर उसके सहपाठी ने जानलेवा हमला कर दिया। जिससे छात्र बुरी तरह घायल हो गया। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। जिसमें आरोपी पिस्टल जैसी चीज से पीड़ित को पीटता हुआ नजर आ रहा है। वहीं, पुलिस गोली चलने की बात से इंकार किया है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : संत बोले, मुख्यमंत्री योगी के कारण सुरक्षित हैं हिंदू धर्म और संस्कृति

जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार शाम जवाहर नगर थाना क्षेत्र स्थित एलन करियर इंस्टीट्यूट के सेबल कैंपस में एक क्लासरूम की है। बताया जा रहा है कि एक छात्रा को लेकर हुए विवाद के बाद, एक छात्र ने अपने ही सहपाठी पर पिस्तौल जैसी किसी चीज़ से हमला कर दिया। घायल छात्र के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना से कोचिंग परिसर में अफरा-तफरी मच गई और संस्थान के अधिकारियों को बीच-बचाव करना पड़ा।

हमले के बाद मौके पर अन्य छात्रों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि कोटा के एक प्रमुख कोचिंग संस्थान में हुई बहस के बाद, 16 साल के एक छात्र ने अपने ही 16 साल के सहपाठी (जो JEE की तैयारी कर रहा है) के सिर पर कथित तौर पर खिलौना बंदूक के पिछले हिस्से से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल छात्र को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ वह अभी भी भर्ती है।

पुलिस के अनुसार, घायल छात्र की हालत खतरे से बाहर है। लेकिन, इस घटना से कोचिंग सेंटरों के भीतर छात्रों की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा हो गई हैं। पुलिस इस घटना और लड़ाई के पीछे के कारणों की जांच कर रही है। कथित तौर पर दोनों छात्र नाबालिग हैं।

पढ़ें :- IND vs NZ 2nd ODI : बारिश से प्रभावित मैच में भारत की 4 रनों से जीत, DLS नियम से निकला नतीजा
Advertisement