नई दिल्ली। पाकिस्तान (Pakistan) के लिए जासूसी करने वाली हरियाणा की फेसम यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ज्योति मल्होत्रा (Haryana’s famous YouTuber and social media influencer Jyoti Malhotra) को लेकर हरियाणा पुलिस ने रविवार को बड़ा खुलासा किया है। हरियाणा पुलिस ने बताया कि जब जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला (Pahalgam Terror Attack) हुआ इस दौरान ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तानी हाई कमीशन (Pakistani High Commission) के एहसान उर रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में थी। इसकी जानकारी हिसार के एसपी शशांक कुमार सावन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।
पढ़ें :- 'सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं...' मोहम्मद शमी ने भावुक पोस्ट के साथ टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा
हिसार के पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार (Hisar Superintendent of Police Shashank Kumar) ने कहा कि हरियाणा के हिसार की रहने वाली ज्योति मल्होत्रा को कथित तौर पर संवेदनशील जानकारी साझा करने और एक पाकिस्तानी नागरिक के साथ लगातार संपर्क में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सेंट्रल एजेसी से इनपुट मिला था, जिसके आधार पर ज्योति को अरेस्ट किया गया। वह कई बार पाकिस्तान जा चुकी है और चीन भी गई है। अभी वह 5 दिनों की रिमांड में है।
ज्योति के दौरे का खर्च उठाया था पाकिस्तान ने
उन्होंने कहा कि जब जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 निर्दोषों को निशाना बनाया था, तब ज्योति पाकिस्तानी हाई कमीशन के दानिश के संपर्क में थी। पाकिस्तानी लोग ज्योति मल्होत्रा को एक एसेट के तौर पर इस्तेमाल कर रहे थे। वह जितनी बार पाक गई, उसका खर्च पाकिस्तान ने दिया था। उसके साथ कुछ और लोगों को भी आइडेंटफाई किया गया है, जिसकी जांच चल रही है।
पुलिस अधीक्षक बोले-व्यूज के चक्कर में दूसरे देश को भारत की सूचना देना गैरकानूनी
पढ़ें :- गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर जोरदार धमाका, एक घायल, जांच जुटी फॉरेंसिक टीम
एसपी ने आगे कहा कि जब ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान गई थी तो वहां कुछ बड़े लोगों से मिली थी, उस पहलू पर भी जांच पड़ताल चल रही है। वह इंटेलिजेंस एजेंसी के राडार पर थी। उसके सोशल मीडिया अकाउंट और सभी वाडियो की भी जांच की जा रही है। साथ ही ज्योति के बैंक अकाउंट, फोन नंबर और लैपटॉप की छानबीन की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने आगे कहा कि पुलिस रिमांड में ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ की जा रही है। आईटी सेल की टीम अलग-अलग एंगल में जांच कर ही है। व्यूज के चक्कर में दूसरे देश को भारत की सूचना देना गैरकानूनी है।