इंदौर। मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Cabinet Minister Kailash Vijayvargiya) ने बीते दिनों आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा था कि BJP में सभी युवा हैं और वह खुद भी युवा हैं। इसके बाद उन्होंने पत्रकार से ही पूछ लिया कि तुम कितने पुश-अप्स मार लेते हो? इसके बाद कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) और पत्रकार के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया।
पढ़ें :- Bengal by-Polls : कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बोले राहुल गांधी- ये कोई संयोग नहीं, राजनीतिक प्रतिशोध और लोकतंत्र की हत्या है
अब मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Madhya Pradesh Congress President Jitu Patwari) ने इस चैलेंज को पूरा करते हुए शनिवार सुबह-सुबह ‘छात्रों की गूंज’ (Chhatron Ki Goonj)कार्यक्रम से पहले एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पुशअप मारते हुए नजर आए। इस वीडियो में देखा जा सकता है कई सारे युवा उनको घेरे हुए खड़े हैं और मैदान में पुशअप मार रहे है। लोग पुशअप गिन रहे हैं। उन्होंने पूरी ताकत और हिम्मत से 50 पुशअप मारे। लोग उन्हें सराह रहे थे। उन्होंने साबित कर दिया की वह इस उम्र में भी फिट हैं।
इंदौर में आज की सुबह,
युवा ऊर्जा की गवाही दे रही है!
युवाओं का जज़्बा मिसाल बन रहा है!
बीती शाम स्टूडेंट्स की एनर्जी भी देखी!
फिजिकल एजुकेशन की टीम का जोश हाई है!#GoodMorning#ChhatronKiGoonj pic.twitter.com/H5bn7viMp2— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) September 19, 2026
पढ़ें :- दिल्ली में महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह पर साधा निशाना
जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने साबित कर दिया कि भाषणबाजी से नहीं फिटनेस से युवा दिखते हैं। उन्होंने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा,कि इंदौर में आज की सुबह, युवा ऊर्जा की गवाही दे रही है। युवाओं का जज़्बा मिसाल बन रहा है। बीती शाम स्टूडेंट्स की एनर्जी भी देखी। फिजिकल एजुकेशन की टीम का जोश हाई है। जीतू का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
जीतू पटवारी करप्शन से एक साथ लड़ने की अपील की
जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने इसके बाद एक वीडियो शेयर कर इंदौर के युवाओं को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि आदरणीय मध्य प्रदेश के युवा साथियों, इंदौर शहर के परिवारजनों, छात्र शक्ति, आप सबसे… देश में एक नई सोच के साथ, जो दलगत राजनीति से ऊपर है, जिसमें शिक्षा की सुरक्षा, अफोर्डेबल एजुकेशन, करप्शन रहित एजुकेशन की चर्चा देश में हो। सारी सरकारें, सारे दलों की सरकारें, सारे राजनीतिक सोच-विचार, शिक्षा में किसी भी प्रकार के करप्शन से हम एक साथ होकर कैसे लड़ें, उसकी बात करने के लिए राहुल गांधी जी इंदौर पधार रहे हैं।
आज इंदौर का नया दौर!
हर कदम जननायक की ओर!
आइए, मिलते हैं, भविष्य बदलते हैं!#ChhatronKiGoonj pic.twitter.com/TcROqhR1yd— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) September 19, 2026
पढ़ें :- नंदीग्राम में बीजेपी का बड़ा खेला, अब कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान गिरफ्तार, ममता बनर्जी ने कुछ घंटे पहले ही किया था समर्थन
बताई राहुल गांधी की गैर राजनीतिक पहल
जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने कहा कि मैं आप सब से आग्रह कर रहा हूं। यह जब मैं बोलता हूं कि इंदौर दलगत राजनीति से परे, तो मैं उन सब साथियों के लिए भी कह रहा हूं कि आपके बच्चों के भविष्य की बात हम सब मिलकर करें। शिक्षा की सुरक्षा की हम सब मिलकर बात करें, करप्शन रहित शिक्षा देश के लिए हो। इसके लिए हम सब बात करें। इसमें आप सब की सहभागिता, आप सब की सोच, भारत की एकजुटता। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की जो गैर-राजनीतिक पहल है। इसके सहयोग की आवश्यकता है। आइए, 5 बजे राहुल गांधी रीजनल पार्क ग्राउंड पर आ रहे हैं। मैं फिर से आप सबको आमंत्रित करता हूं। धन्यवाद, भारत माता की जय।