नई दिल्ली। इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी (Prime Minister Giorgia Meloni) और भारत के पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के बीच अच्छी दोस्ती है। मेलोनी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। इसने बाकी लोगों के साथ-साथ एक्ट्रेस बीजेपी सांसद कंगना रनौत (BJP MP Kangana Ranaut) का भी ध्यान खींचा है। वीडियो में पीएम मोदी को हंसते हुए देखा जा सकता है। वीडियो पोस्ट करते हुए मेलोनी ने लिखा, ‘हाय दोस्तों, #Melody की ओर से।’ यहां तक कि वो वीडियो में यही बोल भी रही हैं।
पढ़ें :- सेवा, समर्पण, मूल्यों और आदर्शों पर आधारित राजनीति का आग्रह सदैव अटल जी का रहा: सीएम योगी
दोनों राजनेताओं के बीच इस प्यारे पल को देखकर एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) भी खुश दिखीं। अपनी खुशी जाहिर करने के लिए उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे शेयर भी किया। क्लिप को रिपोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि मोदी जी के सबसे प्यारे गुणों में से एक यह है कि वह महिलाओं को यह महसूस कराते हैं कि वह उनके पक्ष में हैं और चाहते हैं कि उनका उत्थान हो। कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि पीएम मेलोनी सोचती हैं कि मोदी जी उनकी टीम मेलोनी से हैं।’
इससे पहले, शनिवार को इटली के अपुलिया में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन में दोनों की सेल्फी क्लिक करते हुए एक तस्वीर ऑनलाइन शेयर की गई थी। इसमें मेलोनी के फोटो लेते समय दोनों नेताओं को कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए देखा गया। तीसरी बार शपथ लेने के बाद अपने पहले अंतरराष्ट्रीय दौरे पर निकले पीएम मोदी शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर इटली पहुंचे। वह शिखर सम्मेलन से इतर एक आउटरीच राष्ट्र के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।
पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा ये
Lunga vita all'amicizia Italia-India!
https://t.co/vtOv8lfgft पढ़ें :- Vande Mataram controversy : सोनिया गांधी के बचाव में उतरी TMC और DMK , कहा- भाजपा बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए गढ़ रही है यह विवाद
— Narendra Modi (@narendramodi) June 15, 2024
शिखर सम्मेलन स्थल पर पहुंचने पर पीएम मोदी का मेलोनी ने नमस्ते कर स्वागत किया। पीएम मोदी इटली की मेलोनी के निमंत्रण पर 2024 G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे हैं। उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट में लिखा कि भारत को जी7 शिखर सम्मेलन का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करने और शानदार व्यवस्थाओं के लिए उन्हें धन्यवाद।’