महोबा। यूपी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के भीतर एक बेहद डर्टी विवाद (Dirty Controversy) सामने आया है। पार्टी की एक पूर्व जिला मंत्री ने भाजपा के जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाया है। भाजपा नेत्री ने आरोप लगाया कि जिला उपाध्यक्ष बनाने के बदले जिलाध्यक्ष ने शारीरिक संबंध (Physical Relationship) बनाने की मांग की। महिला नेत्री ने यह सनसनीखेज आरोप फेसबुक लाइव (Facebook Live) के जरिए किया है। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक तरफ भाजपा नारी शक्ति वंदन अधिनियम (Nari Shakti Vandan Adhiniyam) को लेकर विपक्ष पर हमलावर है तो दूसरी तरफ पार्टी की ही महिला नेत्री का वीडियो वायरल होने और संगीन आरोपों से पार्टी के भीतर खलबली मची हुई है। मामला महोबा जिले का है।
पढ़ें :- नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक महत्वपूर्ण कदम, लेकिन इसे पूरी तरह प्रभावी बनाने के लिए सामाजिक संतुलन का ध्यान रखना बेहद जरूरी : मायावती
दिल्ली साथ चलना होगा, जिलाध्यक्ष पर संगीन आरोप
महिला नेत्री ने फेसबुक लाइव आकर अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि हाल ही में जिले की नई टीम का गठन हुआ था। जब उन्होंने उच्च पद (जिला उपाध्यक्ष) के लिए जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा (Mahoba BJP District President Mohanlal Kushwaha) से बात की तो उन्होंने मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं। महिला नेत्री के अनुसार, जिलाध्यक्ष ने उनसे कहा कि यदि मैं आपको जिला उपाध्यक्ष बना दूं, तो आप मुझे बदले में क्या देंगी? महिला ने अपनी आर्थिक तंगी का हवाला दिया, जिस पर जिलाध्यक्ष ने कथित तौर पर कहा कि “इशारों को समझिये, आपके पास देने को बहुत कुछ है। एक बार मेरे साथ हमबिस्तर होना पड़ेगा, फिर आपको मेरे साथ लखनऊ और दिल्ली चलना होगा और किसी को शक भी नहीं होगा।
संगठन के अन्य पदाधिकारियों पर भी मिलीभगत का आरोप
महिला नेत्री का आरोप केवल जिलाध्यक्ष तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पंकज तिवारी ने भी उनसे कहा कि “भाभी, जिलाध्यक्ष जी की बात मान जाओ, वो शायद आपको जिला महामंत्री बनवा दें। इसके अलावा, उन्होंने एक अन्य महामंत्री जयपाल पर रात के समय फोन करके जिलाध्यक्ष के प्रस्ताव को स्वीकार करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला नेत्री ने यह भी बताया कि उनके पति को फर्जी दुष्कर्म केस में जेल भिजवाने की धमकी भी दी गई।
पढ़ें :- 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा,सांसद प्रणीति शिंदे, बोलीं- महिलाओं का इस्तेमाल करने की भाजपा कर रही थी साजिश
जिलाध्यक्ष ने आरोपों को बताया ‘षड्यंत्र’
इन गंभीर आरोपों पर सफाई देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा (Mahoba BJP District President Mohanlal Kushwaha) ने इन्हें सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि उनकी बढ़ती राजनीतिक छवि को खराब करने के लिए एक गहरा षड्यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। वहीं, आरोपी जिला उपाध्यक्ष पंकज तिवारी (District Vice President Pankaj Tiwari) ने भी इन आरोपों को मनगढ़ंत बताया है।
पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार
महिला नेत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि वे इन धमकियों से डरने वाली नहीं हैं। उन्होंने निर्णय लिया है कि वे पुलिस अधीक्षक (SP) से लिखित शिकायत कर मामले की उच्च स्तरीय जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगी। इस घटना के बाद विपक्षी दलों को भी सरकार और सत्ताधारी दल को घेरने का मौका मिल गया है।
कांग्रेस पार्टी ने लिखा कि भाजपा से ‘बेटी बचाओ’,क्या यही भाजपा के ‘संस्कार’ हैं?
पढ़ें :- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास न होने पर सीएम योगी का तीखा हमला, कहा-संसद में द्रौपदी के चीर हरण जैसा था दृश्य
इसका वीडियो कांग्रेस पार्टी ने अपने अधिकारिक एक्स पर शेयर कर लिखा कि भाजपा से ‘बेटी बचाओ’। पार्टी ने लिखा कि तथाकथित ‘संस्कारी’ पार्टी का चेहरा एक बार फिर बेनकाब हो गया है। महोबा के भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने अपनी ही पार्टी की महिला नेता से पद के बदले अस्मत का सौदा करने की घिनौनी कोशिश की। जब बात नहीं बनी, तो जिला पंचायत टिकट का लालच दिया। क्या यही भाजपा के ‘संस्कार’ हैं? जिस पार्टी में उनकी अपनी महिला नेता सुरक्षित नहीं हैं, वहां आम महिलाएं न्याय की उम्मीद कैसे करें?
एक तरफ भाजपा नेतृत्व नारी शक्ति के सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करता है, वहीं दूसरी तरफ जमीन पर उनके पदाधिकारी महिलाओं को केवल ‘वस्तु’ समझकर सौदेबाजी कर रहे हैं। शर्मनाक!
महिलाओं के लिए ऐसी घिनौनी सोच और घटिया मानसिकता BJP नेताओं की पहचान है
कांग्रेस पार्टी ने लिखा कि BJP का जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा (Mahoba BJP District President Mohanlal Kushwaha) BJP की महिला नेता से पद देने के बदले सेक्स मांग रहा है। मोहनलाल कुशवाहा ने महिला नेता से कहा कि ‘मेरे साथ हमबिस्तर हो जाओ, तुम्हें जिला उपाध्यक्ष बना दूंगा’महिला के विरोध करने पर BJP नेता ने ऑफर बढ़ाकर जिला पंचायत का टिकट देने की बात भी कही।
BJP का जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा BJP की महिला नेता से पद देने के बदले सेक्स मांग रहा है।
मोहनलाल कुशवाहा ने महिला नेता से कहा- 'मेरे साथ हमबिस्तर हो जाओ, तुम्हें जिला उपाध्यक्ष बना दूंगा'
पढ़ें :- Video- अपर्णा यादव ने सपा और कांग्रेस के जलाए झंडे, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने का जताया विरोध
महिला के विरोध करने पर BJP नेता ने ऑफर बढ़ाकर जिला पंचायत का टिकट देने की बात भी कही।… pic.twitter.com/Dbq5go4s4H
— Congress (@INCIndia) April 27, 2026
महिलाओं के लिए ऐसी घिनौनी सोच और घटिया मानसिकता BJP नेताओं की पहचान है। एक तरफ BJP महिला सम्मान का ढोंग करती है, दूसरी तरफ उसके नेता अपनी ही पार्टी की महिलाओं की इज्जत रौंदने से बाज नहीं आते। पार्टी ने लिखा कि सच है कि BJP का DNA ही महिला विरोधी है, जहां ऐसे वहशियों को संरक्षण और बढ़ावा दिया जाता है। यही इनका असली ‘चाल-चरित्र-चेहरा’ है। शर्म आनी चाहिए।