लखनऊ। यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण (Minister of State for Social Welfare (Independent Charge) Asim Arun) ने गुरुवार को अपने ही निजी सचिव (PS) जय किशन सिंह को गिरफ्तार करवा दिया। निजी सचिव ने समाज कल्याण विभाग (Social Welfare Department) के मुख्यालय में तैनात महिला कर्मी के साथ अश्लील हरकत की थी।
पढ़ें :- शक्ति स्वरूपा सोनू ने परंपरा तोड़कर संभाला बस का स्टीयरिंग, सोशल मीडिया पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स, योगी सरकार की पहल से सपना साकार
योगी सरकार में राज्य मंत्री असीम अरुण के निजी सचिव ने महिला कर्मी से छेड़छाड़ की है।
पीड़िता ने मंत्री को लिखित शिकायत की। मंत्री ने इसे संज्ञान में लेते हुए निजी सचिव को खुद ही पुलिस के हाथों सौंप दिया।pic.twitter.com/uTJI8OWuVH
— Rajesh Sahu (@askrajeshsahu) July 31, 2025
पढ़ें :- शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन और ड्राइवर पर पुलिस ने इनामी राशि बढ़ाकर की दुगुनी
बताते चलें कि यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित समाज कल्याण विभाग मुख्यालय (Social Welfare Department Headquarters) उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला कर्मचारी ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण (Minister Asim Arun) के निजी सचिव जय किशन सिंह पर महिला ने अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगा दिए। महिला ने इस संबंध में मंत्री के समक्ष रोते हुए शिकायत की। शिकायत मिलते ही मंत्री ने तुरंत कार्रवाई की। आरोपी निजी सचिव को पुलिस के हवाले कर दिया। सोशल मीडिया पर निजी सचिव को विभाग से पुलिस के लेकर जाने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
बता दें कि ये घटना समाज कल्याण विभाग (Social Welfare Department) के भागीदारी भवन (Bhagidari Bhawan) स्थित मुख्यालय की है। वहां महिला कर्मी और जय किशन सिंह (Jai Kishan Singh) दोनों कार्यरत हैं। पीड़िता ने मंत्री को एक लिखित शिकायत सौंपकर आरोप लगाया कि निजी सचिव ने उसके साथ शील भंग की कोशिश की और अश्लील हरकतें कीं। शिकायत में पीड़िता ने मंत्री से कार्रवाई की मांग की थी।
मंत्री ने खुद फोनकर बुलवाई पुलिस
महिला की शिकायत मिलते ही मंत्री असीम अरुण (Minister Asim Arun) ने गोमतीनगर थाना प्रभारी को तुरंत अपने कार्यालय बुलाया। निजी सचिव जय किशन सिंह को पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। थाने में उससे पूछताछ की जा रही है। मंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि महिलाओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस तरह के कृत्य चाहे कोई भी करे, किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
दर्ज हो सकता है मामला
पढ़ें :- महाराष्ट्र में भीषण हादसा: तुलजापुर जा रहे 5 श्रद्धालुओं की मौत, कार और ट्रक का भयानक CCTV आया सामने
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जा सकता है। अगर आरोपों की पुष्टि होती है, तो उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और महिला कर्मी का बयान दर्ज किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर मंत्री के एक्शन की लगातार सराहना हो रही है।