Lucknow-Kanpur Expressway Inauguration : लखनऊ और कानपुर को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पहले कई जगहों पर किनारे की गई भराव वाली मिट्टी धंसने और बड़े-बड़े गड्ढे बनने की बात सामने आयी है। जब इसको लेकर योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह से सवाल किया गया तो उनका जवाब था कि आप अपने आप सड़क बना लो। मंत्री जी के इस टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- सेना के जवानों का 1,200 KM साइकिल अभियान, हिमाचल में छात्रों को दिया फिटनेस का संदेश
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बहुप्रतीक्षित लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन पहले हालिया बारिश ने निर्माण कार्य को लेकर सवाल खड़े कर दिये हैं। पुरवा क्षेत्र के पटकापुर, मंगतखेड़ा और तूरी जैसे इलाकों में एक्सप्रेसवे के किनारे की गई भराव वाली मिट्टी धंस गई है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश के बाद मिट्टी बहने के कारण किनारे बना पक्का निर्माण भी टूट रहा है, जो भविष्य में बड़े हादसों का कारण बन सकता है। इसके अलावा, इस एक्सप्रेसवे की फेंसिंग सुरक्षा जालियों आदि को काटकर ग्रामीण एक्सप्रेसवे पर जाने का अवैध रास्ता बना रहे हैं। इससे महत्वाकांक्षी परियोजना की गुणवत्ता और सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
13 जुलाई को होने वाले लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के भव्य उद्घाटन से पहले लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के टूटने पर सियासत गर्मा गई है। जब मीडिया ने इस पर यूपी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह से सवाल किया, तो उन्होंने तल्ख लहजे में कहा कि आप अपने आप सड़क बना लो…’ एक पत्रकार के सवाल के जवाब में दिनेश प्रताप सिंह ने कहा, “कौन सी नई बात आप कह रहे हो, आप अपने आप सड़क बना लो… अगर सड़क बनती है तो कभी टूटती भी है और खराब भी होती है। कभी मरम्मत भी होती है, ये सतत चलने वाली प्रक्रिया है। कोई ये नई बात नहीं है। ऐसा कुछ नहीं है कि भ्रष्टाचार हुआ है।”
“आप अपने आप सड़क बना लो…”
यह यूपी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह है, दरअसल CM के उद्घाटन से पहले लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे टूट गया
पढ़ें :- गुजरात के आणंद में बड़ा हादसा, दो बाइक भिड़ीं, तीन युवकों की मौत, तीन घायल
जिसके बाद पत्रकार ने सवाल किया तब मंत्री जी ने कहा – आप अपने आप सड़क बना लो.
जानकारी के बता दू कि- 13 जुलाई को CM और रक्षा मंत्री करेंगे लखनऊ-कानपुर… pic.twitter.com/SAObCYlTH1
— Priya singh (@priyarajputlive) July 9, 2026
उन्होंने आगे कहा, “कितनी भी अच्छी सड़क बनें बारिश के समय हानि होती है। इसके बाद हम लोग इसकी मरम्मत कराते हैं। जहां कहीं भी टूटी सड़क होगी उसे ठीक करा लिया जाएगा।” बता दें कि 13 जुलाई को सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने वाले हैं।