Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video- झारखंड BJP कैंडिडेट का प्रचार करने पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती की जेब कटी, मंच से हुआ ऐलान ‘जिसने भी दादा का पर्स लिया हो…’

Video- झारखंड BJP कैंडिडेट का प्रचार करने पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती की जेब कटी, मंच से हुआ ऐलान ‘जिसने भी दादा का पर्स लिया हो…’

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) में बीजेपी प्रत्याशी का प्रचार करने पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Bollywood Actor Mithun Chakraborty) का पर्स चोरी हो गया। वह धनबाद जिले के निरसा विधानसभा बीजेपी उम्मीदवार अपर्णा सेन गुप्ता का प्रचार करने पहुंचे थे। मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) के प्रचार के दौरान उनकी जेब कट गई। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। जिसमें मंच से ऐलान किया जा रहा है कि जिस किसी ने पर्स चोरी किया है, वापस लौटा दे। मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) ने मंच पर मौजूद नेताओं को बताया कि पर्स में उनके ज़रूरी दस्तावेज़ हैं और अपील की कि उनका पर्स लौटा दिया जाए।

पढ़ें :- नौवीं-दसवीं के पाठ्यक्रम में CBSE ने किया बड़ा बदलाव, पर्यावरण शिक्षा सहित तीन विषय हटे, जानें क्या किया शामिल?

 

पढ़ें :- Bihar MLC Election : दरभंगा स्नातक सीट पर आरजेडी का कब्जा, अनिल कुमार झा ने दर्ज की जीत

‘मिथुन चक्रवर्ती की जेब कटी’

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मंच से हो रहे ऐलान को सुना जा सकता है। ऐलान करते हुए एक नेता कह रहे हैं, ‘आपसे आग्रह है, जिस किसी ने मिथुन दा का पर्स लिया है, वापस कर दे।’ झारखंड की जिस सभा में यह सब हुआ वहां बड़ी तादाद में लोग मिथुन को देखने आए थे। उनके स्वागत में सब उतावले हो रहे थे। लेकिन मंच से जानकारी दी गई कि किसी ने उनका पर्स चोरी कर लिया। इस जनसभा में किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी, भीड़ ने मंच पर जमावड़ा लगा लिया था।

कुछ देर इंतजार किया पर उनका पर्स नहीं मिला। इसके बाद मिथुन ने सभा की। जब वे वापस जा रहे थे, तभी उनका पर्स एक युवक ने वापस किया, कहा कि पड़ा हुआ मिला था। भाजपा आईटी सेल के फूलचंद मंडल व आयोजन समिति के काजल ने बताया कि पर्स मिलने के बाद हम सभी ने राहत की सांस ली। पर्स में जरूरी कागजात ही थे। इससे पूर्व सभा में मिथुन ने कहा कि अपर्णा को जिताएं, आपके बीच पुनः आऊंगा, आपके साथ डांस भी करूंगा।

Advertisement