चेन्नई: तृणमूल कांग्रेस की बागी सांसद सायोनी घोष (MP Saayoni Ghosh) ने तमिलनाडु के सीएम सी जोसेफ विजय (Tamil Nadu CM C. Joseph Vijay) से मुलाकात करने के बाद खुलकर तारीफ की है। बंगाली अभिनेत्री से राजनेता बनीं सायोनी घोष (Saayoni Ghosh) ने थलपति विजय (Thalapathy Vijay) के मूवी के गीत के साथ एक्स पर एक पोस्ट साझा की है। इसमें तृणमूल की बागी लोकसभा सदस्य सायोनी घोष (Saayoni Ghosh) ने लिखा है कि मैं उनकी गर्मजोशी भरी मेहमाननवाज़ी के लिए शुक्रगुजार हूं। अपने राज्य के लिए अपने विजन को पूरा करने की दिशा में काम करने के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं।
पढ़ें :- Tamil Nadu CM C. Joseph Vijay : तमिलनाडु CM विजय ने महिलाओं को दिया सौगात, मुफ़्त LPG सिलेंडर और ज़्यादा बस यात्राओं का मिलेगा लाभ
It was a pleasure meeting the Hon’ble Chief Minister of Tamil Nadu,
Thiru C. Joseph Vijay.
While sharing his thoughts on Tamil Nadu & its future rooted in inclusive growth, opportunity and good governance he also expressed his fondness for West Bengal, its rich culture and… pic.twitter.com/Dr0maxEN1z— Saayoni Ghosh (@sayani06) September 1, 2026
जानें सायोनी घोष ने क्या लिखा?
टीएमसी की बागी एमपी सायोनी घोष (Saayoni Ghosh) ने लिखा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय (Tamil Nadu CM C. Joseph Vijay) से मिलकर बहुत अच्छा लगा। तमिलनाडु और इसके भविष्य पर अपने विचार शेयर करते हुए, जो सबको साथ लेकर चलने वाले विकास, मौके और अच्छे शासन पर आधारित है, उन्होंने पश्चिम बंगाल, उसकी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के लिए भी अपना प्यार जाहिर किया। सायाेनी घोष (Saayoni Ghosh) लोकसभा की युवा सांसदों में एक हैं। वह पश्चिम बंगाल के जाधवपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। ममता बनर्जी से बगावत करने के बार सायाेनी घोष (Saayoni Ghosh) काफी निशाने पर आ गई थीं। सायोनी घोष (Saayoni Ghosh) पहली टीएमसी की बागी सांसद हैं जिन्होंने तमिलनाडु के सीएम सी जोसेफ विजय (Tamil Nadu CM C. Joseph Vijay) से मुलाकात की है। विजय ने हाल ही में 100 दिन पूरे किए हैं। वह 15 सितंबर से तमिलनाडु में सोने की अंगूठी बांटने की शुरुआत करने वाले हैं।
विजय के साथ सायोनी ने ली सेल्फी
सायोनी घोष (Saayoni Ghosh) ने विजय के साथ एक सेल्फी भी ली। उन्होंने वीडियो में सीएम विजय के साथ मुलाकात की तस्वीरों को एक वीडियो के फॉर्म में साझा किया है। एक पिक्चर में वह विजय को कुछ देती हुई दिख रही हैं। सायाेनी ने यह खुलासा नहीं किया है कि वह कब और किस सिलसिले में थलपति विजय से मिलीं लेकिन उन्होंने सीएम विजय के स्वभाव और उनके स्वागत के साथ तमिलनाडु को लेकर उनके विजन की तगड़ी तारीफ की है। सायोनी घोष (Saayoni Ghosh) साड़ी पहनकर विजय से मिलने पहुंचीं थी। दोनों की मुलाकात चेन्नई में मुख्यमंत्री ऑफिस में हुई।