नई दिल्ली। एक बाइक पर दो लोगों के सफर करने का नियम है। वो भी हेल्मेट अनिवार्य है। तीन लोगों एक बाइक पर बैठने पर चालान काट दिया जाता है। लेकिन उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में एक बाइक पर 6 लोग बैठकर सफर कर रहे हैं।
पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट
Video : न जान की परवाह, न पुलिस का डर, 6 युवक बाइक पर सवार होकर कर रहे मौत का सफऱ pic.twitter.com/2zs98lAaLs
— santosh singh (@SantoshGaharwar) April 22, 2025
बाइक पर सभी युवक हैं। चालक बिना हेलमेट के गाड़ी चला रहा है। उन्हें न जान की परवाह है और ना ही पुलिस का डर दिख रहा है। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक बाइक की टंकी पर बैठकर गाड़ी चला रहा है। वहीं, उसके पीछे पांच युवक बैठे हुए हैं। बाइक पर बैठा एक युवक वीडियो बनाने वाले शख्स को बोल रहा है कि हम टीवी (TV) पर आने चाहिए। वीडियो मुजफ्फरनगर थाना तितावी हाइवे मार्ग (Muzaffarnagar Police Station Titavi Highway Road) का है।