नई दिल्ली। कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई (NSUI) ने गुरुवार को नीट-यूजी परीक्षा में गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के दफ्तर पर धावा बोल दिया। बताया गया है कि संगठन के कई सदस्य बिल्डिंग के अंदर घुस गए और यहां कई दरवाजे अंदर से ही बंद कर लिए। इस घटना के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें कुछ लोगों को एनटीए बिल्डिंग में घुसकर नारेबाजी करते देखा जा सकता है। इसके बाद दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई (NSUI) कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां भाजी। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने भारतीय यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी को हिरासत में ले लिया है।
पढ़ें :- सरकार ने CJP के इन छह सवालों को लोकसभा में किया नामंजूर! सौरव दास ने पूछा- संसद नहीं तो कहां मिलेगा जवाब
तानाशाह सरकार को सच के आगे झुकना ही पड़ेगा : कांग्रेस पार्टी
इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने लिखा कि मोदी सरकार ‘पेपर लीक’ सरकार है। देश में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं, छात्र सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन तानाशाह मोदी सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। आज एनएसयूआई के साथियों ने पेपर लीक के विरोध में NTA के दफ्तर पर छात्रों की आवाज बुलंद की। कांग्रेस सड़क से संसद तक पेपर लीक का मुद्दा उठा रही है। हम युवाओं को न्याय दिलाकर रहेंगे।
कांग्रेस पार्टी ने अपने आफिशयल एक्स पर वीडियो शेयर कर लिखा कि एनएसयूआई (NSUI) के हजारों साथी NEET पेपर लीक और उससे जुड़ी धांधली का विरोध कर रहे थे। लेकिन देश के लाखों युवाओं का भविष्य तबाह करने वाली तानाशाह मोदी सरकार से यह बर्दाश्त न हुआ।
आज @IYC के हजारों साथी NEET पेपर लीक और उससे जुड़ी धांधली का विरोध कर रहे थे।
पढ़ें :- Viral Video- दादी और बंदर का महामुकाबला देख नहीं रोक पाओगे हंसी, दादी जिद्दी हैं तो बंदर निकला उनसे बड़ा जिद्दी
लेकिन देश के लाखों युवाओं का भविष्य तबाह करने वाली तानाशाह मोदी सरकार से यह बर्दाश्त न हुआ।
हमारी आवाज को दबाने के लिए मोदी सरकार के इशारे पर यूथ कांग्रेस के साथियों पर लाठियां बरसाईं गईं और बर्बरता… pic.twitter.com/lp2vgFG66r
— Congress (@INCIndia) June 27, 2024
पार्टी ने लिखा कि हमारी आवाज को दबाने के लिए मोदी सरकार के इशारे पर यूथ कांग्रेस के साथियों पर लाठियां बरसाईं गईं और बर्बरता की गई। पुलिस की यह लाठियां हमारा हौंसला नहीं तोड़ पाएंगी। हम न्याय के लिए लड़ते रहेंगे, तानाशाह सरकार को सच के आगे झुकना ही पड़ेगा।